Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

पायलट ने बॉयफ्रेंड से तंग आकर किया था सुसाइड:नॉनवेज खाने से रोकता था, सड़क पर बेइज्जती की, नंबर ब्लॉक कर दिया था

मुंबई : एयर इंडिया की 25 वर्षीय महिला पायलट के सुसाइड मामले में अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। पीड़ित परिजनों ने आरोप लगाया है कि मृतक महिला पायलट का बॉयफ्रेंड उसपर नॉन वेज छोड़ने का भी दबाव बना रहा था। वो इस बात से भी काफी परेशानी थी कि उसका बॉयफ्रेंड उसकी हर वो आदत बदलना चाहता है जो उसे पसंद है। पीड़ित परिजनों ने अपने इन आरोपों का जिक्र पुलिस को दी शिकायत में भी किया है। आपको बता दें कि मुंबई में एयर इंडिया में काम करने वाली 25 वर्षीय पायलट का शव उसके अंधेरी स्थित फ्लैट में मिला था। महिला पायलट की पहचान सृष्टि तुली के रूप में की गई थी। पुलिस ने इस मामले में तुली के बॉयफ्रैंड को हत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच चल रही है।

परिवार का आरोप- बॉयफ्रेंड लड़की से झगड़ा करता था

सृष्टि के चाचा विवेक कुमार तुली की शिकायत के आधार पर पवई पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR में कई बातें सामने आईं। आदित्य अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बुरा व्यवहार करता था। पिछले साल नवंबर में आदित्य चाचा की कार लेकर सृष्टि और उसकी बहन राशि को दिल्ली में शॉपिंग कराने ले गया था।

मार्केट में दोनों के बीच बहस हुई। आदित्य ने राशि के सामने सृष्टि से गाली-गलौज की। गुस्से में कार से दूसरी गाड़ी को टक्कर भी मार दी। विवेक कुमार ने कहा कि उनकी कार को नुकसान पहुंचा, लेकिन आदित्य को बिल्कुल भी पछतावा नहीं हुआ।

यह तस्वीर आरोपी बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित की है। आदित्य और सृष्टि की मुलाकात दो साल पहले दिल्ली में कॉमर्शियल पायलट कोर्स के दौरान हुई थी।

यह तस्वीर आरोपी बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित की है। आदित्य और सृष्टि की मुलाकात दो साल पहले दिल्ली में कॉमर्शियल पायलट कोर्स के दौरान हुई थी।

गर्लफ्रेंड को नॉनवेज खाने से रोका, सड़क पर अकेला छोड़ा

FIR में एक और घटना का जिक्र है, जो इस साल मार्च में हुई थी। आदित्य और सृष्टि अपने दोस्तों के साथ गुरुग्राम में डिनर करने गए थे। रेस्टोरेंट में भी आदित्य ने सृष्टि का अपमान किया। उसने सृष्टि को नॉन वेज खाने से रोका और उसे बाहर वेज खाना खिलाने ले गया। थोड़ी देर बाद सृष्टि ने राशि को फोन किया और कहा कि आदित्य उसे सड़क पर अकेला छोड़कर घर चला गया है।

आदित्य ने सृष्टि का नंबर ब्लॉक कर दिया था

चाचा के मुताबिक, सृष्टि आदित्य के साथ रिलेशन में काफी परेशान थी, लेकिन वह उसे छोड़ना नहीं चाहती थी। एक बार आदित्य को एक पारिवारिक समारोह में शामिल होना था और वह चाहता था कि सृष्टि उसके साथ जाए। उसने सृष्टि पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दबाव डाला, जबकि वह जानता था कि उसे उस दिन एक फ्लाइट उड़ानी थी। दोनों के बीच बहस हुई तो आदित्य ने सृष्टि का फोन नंबर लगभग 10 से 12 दिनों के लिए ब्लॉक कर दिया, जिससे वह परेशान हो गई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *