Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

बर्थडे सेलिब्रेट कर लौट रहे थे 5 युवक, GPS ने दिया धोखा और नदी में डूबी कार, 2 डॉक्टरों की हुई मौत

नई दिल्ली : अंधेरी रात का समय था और भारी बारिश हो रही थी। एक अनाजान सड़क पर पांच युवक अपने एक दोस्त के बर्थडे सेलिब्रेट कर लौट रहे थे। रास्ता नहीं जानते थे इसलिए उन्होंने अपनी कार में जीपीएस चालू कर दिया। भारी बारिश होने के कारण सड़क पर पानी भरा हुआ था और वे मानचित्र में देखकर सीधे आगे चलते जा रहे थे। उनकी कार पानी में चली गई, लेकिन वह सड़क नहीं बल्कि एक नदी थी। पानी ज्यादा होने के कारण कार डूबने लगी। जीपीएस ने धोखा देने कारण दो लोगों की जान चली गई। मरने वाले डॉ. अद्वैत (29 साल) और उनके सहयोगी डॉ. अजमल आसिफ (29 साल) है। होंडा सिविक कार में सवार तीन अन्य लोग खुद को किसी तरह बाहर निकालने में कामयाब रहे। इन तीनों की जान बच गई।

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि केरल के एर्नाकुलम जिले के गोथुरुथ में भारी बारिश होने के कारण दृश्यता भी काफी कम थी। कार चला रहा युवक गूगल मैप के बताए रास्ते से जा रहा था। उसे बाएं मोड़ पर गाड़ी घुमानी थी, लेकिन वह गलती से आगे बढ़ गया। उनकी कार नदी में गिर गई। भारी बारिश होने के कारण पानी का स्तर भी काफी बढ़ा हुआ था। यह घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है।

बर्थडे की शॉपिंग करने गए थे

हादसे को देखकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। भीड़ में से किसी ने पुलिस का इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है। शनिवार को डॉ. अद्वैत का जन्म दिन था। अद्वैत के साथ कार में अन्य चार लोग मौजूद थे। ये पांचों कोच्चि से कोडुंगल्लूर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि ये लोग अद्वैत के जन्मदिन को लेकर शॉपिंग करने गए थे। ये डॉक्टर कोडुंगल्लूर क्राफ्ट अस्पताल में काम करते थे। उसके वरिष्ठ प्रबंधक अशोक रवि और पुलिस के मुताबिक जीवित बचे लोगों में से एक डॉ. गाजिक थाबसीर ने खुलासा किया कि यह दुर्घटना जीपीएस से उनका रास्ता बदलने के बाद हुई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *