Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

राजस्थान के बूंदी में घरों में चंबल का पानी घुसा:जम्मू IIIM कैंपस में पानी भरा, 150 स्टूडेंट्स का रेस्क्यू; यूपी में नदी-नाले उफान पर

नई दिल्ली/भोपाल/लखनऊ : राजस्थान में लगातार बारिश होने से कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर और टोंक में बाढ़ जैसी स्थिति है। बूंदी में चंबल का पानी घरों में घुस गया। स्टेट हाईवे की सड़क उखड़ गई। राहत-बचाव के लिए सेना बुलाई गई है। एयरफोर्स का Mi-17 हेलिकॉप्टर भी तैनात किया गया है।

जम्मू-कश्मीर में तेज बारिश के चलते इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटिव मेडिसिन (IIIM) कैंपस परिसर में पानी भर गया। हॉस्टल की बिल्डिंग एक मंजिल तक डूब गई। बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से में फंसे 150 स्टूडेंट्स को SDRF की टीम ने रेस्क्यू किया।

यूपी में भी बारिश से डैम, नदियां और नाले उफान पर हैं। अब तक 8 बांधों के गेट खोले जा चुके हैं। मिर्जापुर में अहरौरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े। प्रदेश में 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। कई खेत पानी में डूब गए।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है। विभाग ने राजस्थान में रेड, उत्तराखंड-मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में ऑरेंज और UP-बिहार समेत 22 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है।

तस्वीरें…

राजस्थान के सवाई माधोपुर के ग्रामीण इलाके में रेस्क्यू करने जा रही एनडीआरएफ की टीम शनिवार को हादसे का शिकार हो गई।

राजस्थान के सवाई माधोपुर के ग्रामीण इलाके में रेस्क्यू करने जा रही एनडीआरएफ की टीम शनिवार को हादसे का शिकार हो गई।

राजस्थान बूंदी में भारी बारिश के कारण शनिवार को स्टेट हाईवे की सड़क उखड़ गई। यहां ट्रैफिक भी रोका गया है।

राजस्थान बूंदी में भारी बारिश के कारण शनिवार को स्टेट हाईवे की सड़क उखड़ गई। यहां ट्रैफिक भी रोका गया है।

जम्मू के IIIM कैंपस हॉस्टल में एक मंजिल तक पानी भर गया।

जम्मू के IIIM कैंपस हॉस्टल में एक मंजिल तक पानी भर गया।

राजस्थान के अलवर के रामगढ़ में शनिवार सुबह तेज बारिश के कारण मकान ढह गया। हादसे में परिवार के 7 लोग दब गए।

राजस्थान के अलवर के रामगढ़ में शनिवार सुबह तेज बारिश के कारण मकान ढह गया। हादसे में परिवार के 7 लोग दब गए।

वाराणसी में भारी बारिश के बाद BHU अस्पताल परिसर में शनिवार को 3 फीट तक पानी भर गया।

वाराणसी में भारी बारिश के बाद BHU अस्पताल परिसर में शनिवार को 3 फीट तक पानी भर गया।

राजस्थान में क्यों हो रही है लगातार बारिश

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन पिछले 48 घंटे से मध्य प्रदेश-राजस्थान की सीमा पर रुका था, वह थोड़ा आगे बढ़कर दक्षिण-​पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के ऊपर आ गया है।

मानसून ट्रफ लाइन शुक्रवार को गंगानगर, चूरू, ग्वालियर (एमपी), सतना (एमपी), डालटनगंज (झारखंड) से होकर बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम तक गुजर रही है। इस सिस्टम के कारण शुक्रवार से राजस्थान में लगातार बारिश हो रही है।

लखनऊ में तेज बारिश शुरू

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके में रविवार दोपहर तेज बारिश हुई। सुबह से काले बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग का कहना है कि शाम तक तेज बारिश हो सकती है।

वाराणसी में भारी बारिश, मकान का हिस्सा गिरा

वाराणसी में दशाश्वमेध के मीरघाट तिराहा के पास काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाली गली में जर्जर मकान की एक ईंट बारिश के चलते गिर गई। इसके बाद मकान गिरने की आशंका से उस गली को बंद कर दिया गया है।

NDRF की टीम का ट्रैक्टर पलटा, जवान बोट के नीचे दबा

सवाई माधोपुर जिले में 3 दिनों से लगातार हो रही भारी बरसात के चलते बाढ़ के हालात बने हुए है।

शनिवार को रेस्क्यू के लिए जा रही NDRF की टीम बाढ़ प्रभावित इलाके में हादसे का शिकार हो गई।

सूरवाल और अजनोटी गांव के पास टीम की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

इस हादसे में एक जवान ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखी हुई एक बोट के नीचे दब गया।

इसके बाद अन्य जवानों ने बोट के नीचे दबे हुए जवान को सकुशल निकाला।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *