Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, पूरा गांव जमींदोज:पहाड़ से पानी और मलबा आया, 34 सेकेंड में घर-होटल मलबे में दबे; 50 लापता

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के धराली में बादल फटने से खीर गंगा गांव बह गया है। घटना मंगलवार दोपहर 1.45 बजे की है। घटना के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं। इनमें दिख रहा है कि पहाड़ी से बारिश का पानी और मलबा आया और 34 सेकेंड में पूरा गांव बहा ले गया।

उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या ने बताया कि अब तक 4 लोगों की मौत की खबर मिली है। 50 से ज्यादा लोग लापता हैं। कई लोगों के दबे होने की खबर है। धरावी गांव देहरादून से 218 किमी और गंगोत्री धाम से 10 किमी दूर है। रेस्क्यू टीम SDRF, NDRF के साथ आर्मी भी मौके पर पहुंच गई है।

पानी का सैलाब देख लोग चीखने लगे

पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकानें ध्वस्त हो चुकी हैं। यहां पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। सीएम धामी ने कहा कि हम हालातों पर नजर बनाए हुए हैं।

बादल फटने का मंजर

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने से पूरा गांव बाढ़ और मलबे की चपेट में आ गया।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मंगलवार को बादल फटने से पूरा गांव बाढ़ और मलबे की चपेट में आ गया।

बादल फटने के बाद पहाड़ों से तेज रफ्तार में पानी नीचे आया, जो अपने साथ कई मकानों को भी बहा ले गया।

बादल फटने के बाद पहाड़ों से तेज रफ्तार में पानी नीचे आया, जो अपने साथ कई मकानों को भी बहा ले गया।

पानी और मलबा इतनी तेजी से नीचे आ रहा था उससे उठने वाला गुबार पूरे गांव पर छा गया।

पानी और मलबा इतनी तेजी से नीचे आ रहा था उससे उठने वाला गुबार पूरे गांव पर छा गया।

पूरे गांव में बाढ़ का मलबा आ गया है। घर इस मलबे में डूबे नजर आ रहे हैं।

पूरे गांव में बाढ़ का मलबा आ गया है। घर इस मलबे में डूबे नजर आ रहे हैं।

धराली में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। अब भी बादल छाए हुए हैं।

धराली में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। अब भी बादल छाए हुए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *