Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

सिक्किम में भारी बारिश से लैंडस्लाइड, 1 हजार पर्यटक फंसे:अरुणाचल के जंगल में आग

नई दिल्ली : देश भर में अभी दो तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। अधिकतर राज्यों में जहां भीषण गर्मी है, तो पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश हो रही है। सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुआ। इसके कारण करीब 1,000 पर्यटक फंस गए हैं।

राजधानी गंगटोक से करीब 100 किलोमीटर दूर लाचेनचुंगथांग रोड पर मुंशीथांग और लेमा/बॉब में पर्यटकों की करीब 200 गाड़ियां फंसी हुई हैं। उनमें सवार पर्यटक एक गुरुद्वारे में ठहरे हुए हैं। लाचुंग और लाचेन तक पहुंचने वाले रास्ते बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिससे पर्यटकों का निकला मुश्किल हो गया है।

लाचुंग और लाचेन हिल स्टेशन हैं, जो गुरुडोंगमार झील और युमथांग घाटी के कारण अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण स्थिति और खराब हो गई है। सिक्किम में अगली सूचना तक पर्यटकों के आने पर रोक लगा दी गई है। उनके ट्रैवल परमिट भी रद्द कर दिए गए हैं।

दूसरी तरफ, अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग जिले के दिरांग इलाके में कई एकड़ जंगल आग ती चपेट में है। गुरुवार रात जंगल में आग के वीडियो सामने आए, जिसमें पूरा पहाड़ धधकता दिखा। पुलिस, फायर सर्विस, स्थानीय प्रशासन और लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

25 राज्यों में हीटवेव, दिल्ली में 42 डिग्री जाएगा तापमान

IMD ने शुक्रवार को देश के 25 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट है। भीषण गर्मी के चलते झारखंड सरकार ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। KG से आठवीं तक की क्लासेज सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक चलेंगी। वहीं, सीनियर स्टूडेंट की क्लासेज 12 बजे तक रहेंगी।

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज दिन का तापमान 42 डिग्री तक जाने का अनुमान जताया है। गुजरात, गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गर्मी से थोड़ी राहत की उम्मीद है। गुरुवार को महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी का तापमान देश में सबसे ज्यादा 45.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय समेत सभी पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में भी हल्की बारिश का अनुमान है।

देश भर में मौसम की तस्वीरें…

महाराष्ट्र के कराड में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को कृष्णा नदी में एक व्यक्ति ने अपने घोड़े को नहलाया।

महाराष्ट्र के कराड में भीषण गर्मी के बीच गुरुवार को कृष्णा नदी में एक व्यक्ति ने अपने घोड़े को नहलाया।

आगरा में चिलचिलाती धूप में ताज महल देखने आए विदेशी पर्यटक खुद को स्कार्फ से ढकते नजर आए।

आगरा में चिलचिलाती धूप में ताज महल देखने आए विदेशी पर्यटक खुद को स्कार्फ से ढकते नजर आए।

दिल्ली में दोपहर की तेज धूप में गुरुवार को एक महिला सिर पर ठंडे पानी की बोतलें बेचती दिखी। दिल्ली में आज तापमान 42 डिग्री जा सकता है।

दिल्ली में दोपहर की तेज धूप में गुरुवार को एक महिला सिर पर ठंडे पानी की बोतलें बेचती दिखी। दिल्ली में आज तापमान 42 डिग्री जा सकता है।

अरुणाचल प्रदेश के दिरांग इलाके में जंगल में लगी आग पर गुरुवार देर रात तक काबू पा लिया गया था।

अरुणाचल प्रदेश के दिरांग इलाके में जंगल में लगी आग पर गुरुवार देर रात तक काबू पा लिया गया था।

अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट

  • 28 अप्रैल तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, उत्तर प्रदेश में हीटवेव रहेगी।
  • बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अगले 26 अप्रैल तक तेज गर्मी पड़ेगी।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम में 27 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *