Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

भारत ने चिनाब नदी का पानी रोका:एयरफोर्स चीफ PM से मिले; रक्षामंत्री राजनाथ बोले- देश जैसा चाहता है, वो होकर रहेगा

नई दिल्ली : पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि सस्पेंड करने के बाद भारत ने रविवार को चिनाब नदी का पानी रोक दिया। न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू के रामबन में बने बागलिहार बांध से चिनाब का पानी रोका गया है। वहीं कश्मीर में किशनगंगा बांध के जरिए झेलम नदी का पानी रोकने की प्लानिंग चल रही है।

उधर एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक PM और एयरचीफ मार्शल के बीच पहलगाम हमले को लेकर बातचीत हुई।

पहलगाम आतंकी हमले (22 अप्रैल) को 12 दिन हो चुके हैं। पाकिस्तान से तनाव के बीच PM मोदी लगातार सेना प्रमुखों के साथ मीटिंग कर रहे हैं, शनिवार को उन्होंने नेवी चीफ के साथ मीटिंग की थी।

उधर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि, रक्षा मंत्री के तौर पर मेरी जिम्मेदारी है कि भारत पर बुरी नजर रखने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आप (देशवासी) जो चाहते हैं वह निश्चित रूप से होगा।

वहीं AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, हम उम्मीद करते हैं कि वे (पीएम) ऐसा कदम उठाएंगे कि पाकिस्तान भारत में घुसकर किसी को मारने से पहले 100 बार सोचेगा।

भारत-पाक तनाव के बीच आज के अन्य अपडेट्स…

  • रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने भारत को न्यूक्लियर अटैक की धमकी दी है।
  • पाकिस्तान ने लगातार 10वें दिन LoC पर सीजफायर तोड़ा है।
  • पंजाब से पाकिस्तान के 2 जासूस गिरफ्तार। एयरफोर्स बेस की इन्फॉर्मेशन और फोटोज भेज रहे थे।

CISF के DG ने श्रीनगर में उपराज्यपाल से मुलाकात की

सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) के डायरेक्टर जनरल आरएस भट्टी ने श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *