Breaking
Mon. Mar 2nd, 2026

इजराइल-ईरान जंग, दुबई एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया, 4 घायल:बुर्ज खलीफा के पास धमाका, भारत की 400+ फ्लाइट कैंसिल; श्रीनगर-UP में विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली : अमेरिका-इजराइल का ईरान पर रविवार को लगातार दूसरे दिन हमला जारी है। आज सुबह ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत की पुष्टि भी हुई। जंग के बीच मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ गए हैं। एयरस्पेस बंद होने का असर दुबई से लेकर भारत तक दिखाई दे रहा है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन टकराया है। घटना में 4 लोग घायल हुए हैं। एक दिन पहले बुर्ज खलीफा के पास भी ब्लास्ट हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है।

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई में फंसी हुई हैं। उनके पिता पीवी रमना ने बताया कि भारतीय दूतावास सिंधु की देखभाल कर रहा है और उनके लिए होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

सिंधु के अलावा एक्ट्रेस सोनल चौहान भी दुंबई में फंसी हुई हैं। उन्होंने X पोस्ट में पीएम मोदी से मदद मांगी है। इधर, दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 20 घंटे से यात्री अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों ने रात गुजारी।

इधर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खामेनेई की मौत पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने दिल्ली में यात्रियों की मदद के लिए 24*7 कॉल सेंटर एक्टिव किया है।

शनिवार शाम बुर्ज खलीफा के पास ईरानी हमले के कारण ब्लास्ट हुआ था।

शनिवार शाम बुर्ज खलीफा के पास ईरानी हमले के कारण ब्लास्ट हुआ था।

ईरानी ड्रोन-मिसाइल के हमले के बीच बुर्ज खलीफा को खाली कराया गया था। पूरी बिल्डिंग की लाइट्स भी बंद कर की गई थीं।

ईरानी ड्रोन-मिसाइल के हमले के बीच बुर्ज खलीफा को खाली कराया गया था। पूरी बिल्डिंग की लाइट्स भी बंद कर की गई थीं।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है।

तमिलनाडु में चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी नागिरक फंसे हुए हैं। उनकी फ्लाइट कैंसिल हैं।

तमिलनाडु में चेन्नई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विदेशी नागिरक फंसे हुए हैं। उनकी फ्लाइट कैंसिल हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने रात गुजारी। उनका कहना है कि हम लोग यहां पर 20 घंटे से फंसे हुए हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर कई यात्रियों ने रात गुजारी। उनका कहना है कि हम लोग यहां पर 20 घंटे से फंसे हुए हैं।

दिल्ली में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने यात्रियों की मदद के लिए 24×7 पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम बनाया है।

दिल्ली में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने यात्रियों की मदद के लिए 24×7 पैसेंजर असिस्टेंस कंट्रोल रूम बनाया है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया। इसके कारण 4 लोग घायल हुए हैं। यहां पर अलर्ट जारी है।

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से ईरानी ड्रोन टकराया। इसके कारण 4 लोग घायल हुए हैं। यहां पर अलर्ट जारी है।

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में ईरान पर हमले के विरोध में लोगों ने ईरान-इजराइल के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में ईरान पर हमले के विरोध में लोगों ने ईरान-इजराइल के झंडे लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खामेनेई की विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में खामेनेई की विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *