Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

भाजपा बोली-कंगना को किसान आंदोलन पर बोलने की इजाजत नहीं:आगे बयान देने पर भी रोक; एक्ट्रेस ने कहा था- प्रोटेस्ट के दौरान रेप-मर्डर हुए

नई दिल्ली : भाजपा ने एक्ट्रेस-सांसद कंगना रनोट के उस बयान से खुद को अलग कर लिया है, जिसमें उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान रेप-मर्डर होने की बात कही थी। न्यूज एजेंसी PTI ने सोमवार को भाजपा की प्रेस रिलीज जारी की। इसमें लिखा है- पार्टी कंगना के बयान से असहमत है। उन्हें पार्टी के नीतिगत मुद्दों पर बोलने की इजाजत नहीं है। वे पार्टी की तरफ से बयान देने के लिए अधिकृत भी नहीं हैं।

भाजपा ने कंगना को हिदायत दी है कि वे इस मुद्दे पर आगे कोई बयान न दें। पार्टी स्टेटमेंट में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर चलने की बात कही गई है।

भाजपा की यह प्रेस रिलीज न्यूज एजेंसी PTI ने सोमवार शाम 4.12 बजे जारी की है।

भाजपा की यह प्रेस रिलीज न्यूज एजेंसी PTI ने सोमवार शाम 4.12 बजे जारी की है।

प्रियंका चतुर्वेदी का सवाल- रिलीज भाजपा के लेटरहेड पर क्यों नहीं
भाजपा की प्रेस रिलीज पर शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि न तो यह भाजपा के लेटरहेड पर है, न इस पर किसी के दस्तखत है। यह भाजपा के सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी नहीं है। उन्होंने भाजपा को टैग करके लिखा कि इसके पीछे कोई वजह है या यह भी एक जुमला है।

शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार शाम 5.26 पर यह पोस्ट की।

शिवसेना (उद्धव गुट) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार शाम 5.26 पर यह पोस्ट की।

कंगना ने कहा था- पंजाब बांग्लादेश बन सकता था
दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि पंजाब में किसान आंदोलन के नाम पर उपद्रवी हिंसा फैला रहे थे। वहां रेप और हत्याएं हो रही थीं। अगर हमारा शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं रहता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बांग्लादेश बना दिया जाता। किसान बिल को वापस ले लिया गया वर्ना इन उपद्रवियों की बहुत लंबी प्लानिंग थी। वे देश में कुछ भी कर सकते थे।

सुरजेवाला बोले- गेट वेल सून कंगना
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- गेट वेल सून कंगना। उन्होंने सवाल उठाया कि भाजपा के लोग अन्नदाता से इतनी नफरत क्यों करते हैं। भाजपा ने हमेशा किसानों के खिलाफ षड्यंत्र किया है, उनसे झूठ बोला है और उनकी आवाज दबाई है। एक बार फिर भाजपा की एक सांसद ने अन्नदाता पर बेबुनियाद आरोप लगाए हैं।

सुरजेवाला ने कहा- अब सवाल यह है कि क्या कंगना ने यह घटिया आरोप भाजपा की चुनावी रणनीति के तहत लगाए हैं। क्या ये केवल कंगना के शब्द थे या किसी और के। अगर नहीं, तो प्रधानमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा के सभी सांसद-विधायक इस पर खामोश क्यों हैं।

कांग्रेस नेता की मांग- कंगना पर NSA लगे
इस इंटरव्यू के बाद पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता राजकुमार वेरका ने कहा था, “कंगना लगातार किसानों पर ऐसे बयान दे रही हैं। उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाए और उन पर NSA लगाया जाए।” वेरका 2 बार कांग्रेस विधायक, 2017 से 2022 तक पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री और दो बार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *