Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

दिल्ली में नाबालिग लड़की की बेरहम हत्या पर बोले केजरीवाल ‘कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी, कुछ कीजिए LG साहब’

नई दिल्ली : दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक सिरफिरे हमलावर ने एक नाबालिग लड़की को पहले सरेआम चाकू से गोद डाला और फिर एक भारी पत्थर से उसे कुचल डाला। बताया जा रहा है कि लड़की और आरोपी के बीच पहले से दोस्ती थी। वहीं इस मामले में अब राजनीति शुरू हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर उपराज्यपाल विनय सक्सेना पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था एलजी साहब आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए।

PunjabKesari

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है, ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है, अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है, LG साहब कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। बता दें कि दिल्ली के शाहबाद डेरी में साहिल नाम के युवक ने 16 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड को रूह कंपा देने वाली मौत दी। पहले युवक ने नाबालिग गर्लफ्रेंड को ताबड़तोड़ चाकू से 20 से ज्यादा बार गोदा, जब उसका इससे भी मन नहीं भरा तो उसने कई बार पत्थर से लड़की को कुचला।

PunjabKesari

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जब युवक लड़की पर हमला कर रहा था, तब आसपास कई लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उसे बचाने की हिम्मत नहीं की। लड़की पर हमला कर आरोपी आराम से मौके से फरार होने में कामयाब रहा। हत्याकांड को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि साक्षी और साहिल रिलेशनशिप में थे. बीते दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था, इसी खुन्नस में साहिल ने साक्षी को मौत के घाट उतारने का मन बना लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *