Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

शिवराज को गले लगाकर रोने लगी बहनें, बोली- आपको वोट दिया था भैया… चौहान भी हुए इमोशनल

भोपाल : लाडली बहनों के दिलों में राज करने वाले शिवराज सिंह चौहान की आखिरकार विदाई हो गई है। कल सोमवार 12 दिसबंर को सीएम चेहरे के ऐलान के साथ ही साढ़े सोलह साल तक सत्ता संभालने वाले शिवराज सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया। अब मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए सीएम होंगे। शिवराज की विदाई के बाद शिवराज सिंह चौहान का एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है। वीडियो में शिवराज को पकड़कर दो लाडली बहनें जोर-जोर से रोने लगीं। बहनों को गले लगाकर शिवराज सिंह चौहान भी भावुक हो गए। शिवराज ने उन्हें चुप कराते हुए कहा कि वह उन्हें छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।

मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इससे पहले कुछ महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और गले लगकर जोर-जोर से रोने लगीं। उन्होंने कहा- भैया आपको वोट दिया था। आप बहनों के चहेते हैं। इस दौरान शिवराज ने उन्हें संभाला और कहा कि मैं भी कहीं नहीं जा रहा। सिर पर हाथ रखते हुए शिवराज भी भावुक हो गए। शिवराज सिंह चौहान का यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान खुद शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि यदि वह चले गए तो बहनों को बहुत याद आएंगे।

शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना ने उन्हें बेहद लोकप्रिय नेता बना दिया था। लाडली बहना योजना देश की सबसे बड़ी योजना है जिसके तहत बहनों के खाते में हजारों रुपए आ चुके हैं। यही वजह है कि बहनों के साथ साथ प्रदेश की जनता शिवराज को एक बार फिर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रुप में देखना चाहती थी। शिवराज सिंह चौहान की लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में हर महीने 1250 रुपए दिए जा रहे हैं। व्यक्तिगत रुप में शिवराज सिंह लोगों से बेहद मिलनसार रहे हैं ऐसे में वे लोगों के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान ऐसे बहुत से वीडियो सामने आया जहां शिवराज सिंह लोगों के बीच, कभी बहनों के गले लगाते तो कभी बच्चियों को लाड करते दिखे हैं। ये भावुक वीडियो भी उन्हीं में से एक है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *