Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

बर्फ से ढंका बद्रीनाथ धाम, उत्तराखंड में जमने लगी झील:राजस्थान में सर्दी से थोड़ी राहत; मध्य प्रदेश के 7 जिलों में शीतलहर

नई दिल्ली/भोपाल : उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम में गुरुवार को नवंबर की पहली बर्फबारी हुई थी। इसके बाद पूरा मंदिर परिसर बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया। यहां का तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

चमोली जिले की ही शेषनेत्र झील भी जम गई है। वहीं 14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित पिथौरागढ़ का आदि कैलाश इलाके में भी बर्फबारी हुई है। इससे इलाके की सभी झीलें जम गई हैं। इलाके की सुंदरता को देखने पर्यटक भी पहुंच रहे हैं।

इधर, राजस्थान में सप्ताह भर बाद सर्दी से राहत मिली है, शुक्रवार को न्यूनतम तापमान भी 1 डिग्री तक बढ़कर कई शहरों में सिंगल से डबल डिजिट में आ गया। अगले 2 सप्ताह तक तापमान में गिरावट नहीं होगी। हालांकि, उत्तरी-पश्चिमी हवा से धुंध (स्मॉग) छानी शुरू हो गई है। इससे दिन में धूप अन्य दिनों के मुकाबले कमजोर रही है।

मध्य प्रदेश में बीते दो दिन में सर्दी से 2 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर समेत 7 जिलों में शीतलहर चली। पचमढ़ी में पहली बार पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। नर्मदापुरम में विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई।

14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया।

14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया।

चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम में नवंबर की पहली बर्फबारी हुई।

चमोली स्थित बद्रीनाथ धाम में नवंबर की पहली बर्फबारी हुई।

बद्रीनाथ के पास रेलिंग में बर्फ जमी नजर आई। रास्ते पर फिसलन बढ़ गई है।

बद्रीनाथ के पास रेलिंग में बर्फ जमी नजर आई। रास्ते पर फिसलन बढ़ गई है।

चमोली जिले में ठंड के कारण शेषनेत्र झील में पानी जम गया।

चमोली जिले में ठंड के कारण शेषनेत्र झील में पानी जम गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *