Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

महाशिवरात्रि पर ज्योतिर्लिंग समेत शिवालयों में दर्शन-पूजन:उज्जैन में महाकाल पहनेंगे 11 फुट का सेहरा

दैनिक उजाला, धर्म डेस्क : देशभर में आज महाशिवरात्रि पर्व मनाया जा रहा है। 12 ज्योतिर्लिंग और शिव मंदिरों में आधी रात से ही दर्शन-पूजन करने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर में आज 10 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

महाकाल मंदिर के पट रात 2.30 बजे से खुले हैं। यहां लगातार 44 घंटे दर्शन-पूजन होगा। इस दौरान शयन आरती नहीं होगी। 16 फरवरी को दोपहर 12 बजे साल में एक बार होने वाली भस्म आरती भी होगी।

महाकाल का दूल्हे के रूप में शृंगार करने के लिए 3 क्विंटल फूल मंगाए गए हैं। 100 किलो आंकड़े के फूल, सवा लाख बेल पत्र, 200 किलो देसी फूल से बना 11 फुट का सेहरा बनाया जाएगा।

मध्यप्रदेश के खंडवा में ओंकारेश्वर मंदिर को रात 3 बजे से दर्शन के लिए खोला गया है। यहां 24 घंटे तक लगातार दर्शन पूजन किया जाएगा।

वहीं, काशी के विश्वनाथ मंदिर में रात 2:15 बजे मंगला आरती की गई। 3:30 बजे मंदिर दर्शन के लिए खुल गया। यहां रात से भक्तों की लंबी लाइन लगी है।

झारखंड के देवघर में बाबाधाम मंदिर में शनिवार को परंपरानुसार पंचशूलों की विशेष पूजा की गई। इसके बाद मंदिर के शिखरों पर पंचशूलों की पुनर्स्थापना के साथ ही बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती का पारंपरिक गठबंधन भी हुआ।

यहां महाशिवरात्रि पर सुबह 3:15 बजे विशेष पूजा की गई। सुबह 4:25 बजे मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। रविवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में शिव-पार्वती विवाह होगा। शाम को शिव बारात निकाली जाएगी।

प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की तस्वीरें…

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

महाशिवरात्रि के मौके पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विशेश्वर की मंगला आरती की गई।

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विशेश्वर की मंगला आरती की गई।

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।

गुजरात के सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की गई।

कोयंबटूर में आदियोगी की मूर्ति को सजाया गया।

कोयंबटूर में आदियोगी की मूर्ति को सजाया गया।

उत्तराखंड: मंदिर समिति की घोषणा, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ के कपाट

केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

बिहार: हाजीपुर में निकली भगवान शिव की बारात, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद पहुंचे

महाराष्ट्र: घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग में 24 घंटे होंगे दर्शन

महाशिवरात्रि पर खुल्ताबाद तालुका के वेरुल में बारहवें ज्योतिर्लिंग श्री घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में करीब दो लाख भक्त आएंगे। मंदिर ट्रस्ट और एडमिनिस्ट्रेशन ने देश भर से आने वाले भक्तों के तैयारी की है। 24 घंटे से ज़्यादा समय तक बिना रुकावट दर्शन होते रहेंगे। आधी रात को महाभिषेक के बाद दर्शन शुरू हो गए थे।

उत्तर प्रदेश: गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया रुद्राभिषेक

उत्तराखंड: जागेश्वर और टपकेश्वर महादेव मंदिरों में भक्तों ने की पूजा

देहरादून का टपकेश्वर महादेव मंदिर:

अल्मोड़ा का जागेश्वर महादेव मंदिर:

बिहार: बक्सर के ब्रह्मेश्वर मंदिर में भक्तों के जलाभिषेक से गर्भगृह में पानी भरा

बक्सर के ब्रह्मेश्वरनाथ मंदिर में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु जल चढ़ा चुके हैं। जल चढ़ाने के दौरान गर्भगृह में पानी भर गया। 2 किमी तक लंबी लाइन लगी है।

छत्तीसगढ़: राजिम के कुलेश्वरनाथ में भक्तों की भीड़, हजारों लोग पहुंचे

छत्तीसगढ़ के राजिम में महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान श्री कुलेश्वरनाथ के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए।

राजस्थान: माउंट आबू का शिवमंदिर, इसका रास्ता गूगल भी भटक जाता है

5300-5400 फीट ऊंचाई पर स्थित माउंट आबू का जबकेश्वर महादेव मंदिर। बिना जलाभिषेक किए अन्न-जल ग्रहण न करने वाले महाराणा प्रताप ने 450 साल पहले इस मंदिर के शिवलिंग की स्थापना की थी। इस मंदिर तक पहुंचना भी कड़ी तपस्या है। क्योंकि यहां पहुंचते-पहुंचते गूगल भी रास्ता भटक जाता है। गुरुशिखर से 25 किलोमीटर का दुर्गम सफर, जहां न कार जा सकती है न बाइक।

फिसलन भरी चट्‌टानी पगडंडी, जहां पैदल चलना भी जोखिम भरा है। अंधेरी गुफाएं। हर पल लेपर्ड और भालू का खतरा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *