Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

दिल्ली में महिलाओं को हर महीने ₹2500 मिलेंगे:जेपी नड्डा ने महिला सम्मान योजना की घोषणा की

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना लॉन्च कर दी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में योजना शुरू करने की घोषणा की। इससे पहले शनिवार सुबह दिल्ली कैबिनेट की बैठक में समृद्धि योजना को मंजूरी दे दी गई थी।

योजना लॉन्च करते हुए नड्डा ने कहा- मैं सीएम रेखा गुप्ता और अन्य लोगों को बधाई देता हूं कि दिल्ली में इस योजना को लागू करने के लिए 5100 करोड़ रुपए जारी किए गए है। वहीं, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा- हम आज से पंजीकरण शुरू करेंगे और जल्द ही इस योजना को लागू किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देने का वादा किया था। इससे 20 लाख महिलाओं को फायदा होने का अनुमान है।

पॉइंट में समझें योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें…

  1. रजिस्ट्रेशन के लिए स्पेशल पोर्टल: महिला समृद्धि योजना का फायदा उठाने के लिए महिलाओं को ई-रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए सरकार एक पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च कर सकती है। इस पोर्टल पर महिलाएं अपने जरूरी दस्तावेज, जैसे वोटर कार्ड, बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र जमा करके आवेदन कर सकेंगी।
  2. लगभग 20 लाख महिलाएं को मिलेगा योजना का फायदा: दिल्ली में 72 लाख महिला मतदाता हैं। अनुमान है कि करीब 20 लाख महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलगा। इसमें से करीब 50 प्रतिशत महिलाएं मतदाता हैं। सरकार महिला लाभार्थियों की पहचान के लिए अलग-अलग विभागों से डेटा एकत्र कर रही है

अगले साल योजना का बजट बढ़ाया जाएगा

इस योजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि योजना के लिए अगले साल बजट बढ़ाया जाएगा। इस साल योजना के लिए 1 हजार करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इससे महिलाओं को पहले से मिल रही सहायता में कोई रुकावट नहीं आएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *