Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

NIA की टीम पर हुआ हमला तो भड़के PM मोदी

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान में जुटे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। बंगाल पहुंचने से पहले उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट कर लिखा कि बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस की सरकार के कुशासन से थक गए हैं। अब केवल भाजपा ही पश्चिम बंगाल के लोगों को राहत दे सकती है। वहीं, अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया।

वहीं, अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘TMC चाहती है कि उसके भ्रष्टाचारी नेताओं को आतंक का खुला लाइसेंस मिले। इसलिए जब केंद्र की जांच एजेंसियां आती है तो TMC उनपर हमले करती है, और लोगों से करवाती है। अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, ‘TMC चाहती है कि उसके भ्रष्टाचारी नेताओं को आतंक का खुला लाइसेंस मिले। इसलिए जब केंद्र की जांच एजेंसियां आती है तो TMC उनपर हमले करती है, और लोगों से करवाती है।

TMC कानून और संविधान को कुचलने वाली पार्टी है।’ मोदी की यह टिप्पणी एक दिन पहले राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम पर शनिवार को भीड़ की ओर से हमले के बाद आई है। यह घटना उस वक्त हुई थी, जब पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले में 2022 के विस्फोट मामले में 2 मुख्य संदिग्धों को जांच एजेंसी की ओर से गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *