Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

ठाणे में हिट एंड रन केस:मर्सिडीज की टक्कर से 21 साल के लड़के की मौत, आरोपी फरार; महाराष्ट्र में 6 महीने में चौथा मामला

मुंबई : महाराष्ट्र के ठाणे में मर्सिडीज कार ने 21 साल के लड़के को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दर्शन हेगड़े के तौर पर हुई है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना 20 अक्टूबर की रात में हुई।

हादसा तब हुआ, जब दर्शन खाना खरीदने के बाद घर लौट रहे थे। नासिक हाईवे की ओर जा रही मर्सिडीज ने उसे टक्कर मारी और ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

बाद में पुलिस ने कार को जब्त कर लिया, लेकिन आरोपी ड्राइवर अब तक फरार है। उसकी पहचान अभिजीत नायर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र में 6 महीने में हिट एंड रन का ये चौथा मामला है।

हादसे में जान गंवाने वाले 21 साल के दर्शन हेगड़े।

हादसे में जान गंवाने वाले 21 साल के दर्शन हेगड़े।

पुलिस ने केस दर्ज किया पुलिस ने बताया कि नउपाड़ा पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106 (2), 281 और 125 (B) और मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

यह दुर्घटना महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के ठाणे स्थित आवास के पास हुई। पुलिस इलाके के CCTV फुटेज चेक कर रही है। हालांकि, घटना के समय इलाके में कई CCTV कैमरे कथित तौर पर काम नहीं कर रहे थे।

महाराष्ट्र में इस साल यह चौथा हिट एंड रन केस

  • इस साल मई में पुणे में एक 17 साल के लड़के ने अपनी पोर्श कार से बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। आरोपी नाबालिग शहर के एक बड़े बिल्डर का बेटा था।
  • दूसरे केस में 24 साल के मिहिर शाह ने अपनी BMW से मुंबई में एक महिला को टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला की मौत हो गई थी। मिहिर शाह शिवसेना नेता का बेटा है।
  • 10 अक्टूबर की रात पुणे में ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी।

तीनों केस के बारे में नीचे पढ़ें…

18 मई: पुणे पोर्श केस

ये हादसे वाली जगह के पास का CCTV फुटेज है। इसमें तेज रफ्तार पोर्श कार सड़क से गुजरती दिख रही है।

ये हादसे वाली जगह के पास का CCTV फुटेज है। इसमें तेज रफ्तार पोर्श कार सड़क से गुजरती दिख रही है।

पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 18 मई की रात 17 साल 8 महीने के एक लड़के ने IT सेक्टर में काम करने वाले बाइक सवार युवक-युवती को टक्कर मारी थी, जिससे दोनों की मौत हो गई थी। घटना के समय आरोपी नशे में था। वह 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रहा था।

आरोपी के नाबालिग होने के चलते मामला पहले जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पहुंचा। बोर्ड ने उसे निबंध लिखने की शर्त समेत कई अन्य शर्तों पर जमानत दे दी थी। मामला सोशल मीडिया पर सामने आने और लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू की गई।

सितंबर में पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) के सामने सप्लीमेंट्री फाइनल रिपोर्ट सब्मिट की। पुलिस ने 17 साल के आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 201 (सबूत मिटाने), 213 (अपराधी को छिपाने के लिए उपहार लेना), 214 (अपराधी को छिपाने के लिए उपहार या संपत्ति वापस देने की पेशकश), 466, 467, 468, 471 (जालसाजी से जुड़े अपराध) के तहत आरोप जोड़े हैं।

7 जुलाई: मुबई BMW केस

ये CCTV फुटेज घटना से कुछ घंटे पहले जुहू स्थित पब के बाहर की है। इसमें मिहिर शाह अपने दोस्तों के साथ इसी कार से बाहर निकला था। बाद में उसने गाड़ी बदल ली।

ये CCTV फुटेज घटना से कुछ घंटे पहले जुहू स्थित पब के बाहर की है। इसमें मिहिर शाह अपने दोस्तों के साथ इसी कार से बाहर निकला था। बाद में उसने गाड़ी बदल ली।

मुंबई में 7 जुलाई को शिवसेना नेता राजेश के बेटे मिहिर शाह ने कथित तौर पर नशे में BMW कार से बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी थी। इसमें महिला की मौत हो गई थी। महिला अपने पति के साथ पीछे बैठी थी। घटना के बाद से मिहिर फरार चल रहा है। आज मिहिर के पब से निकलने का वीडियो भी सामने आया।

CCTV में मिहिर अपने दोस्तों के साथ मुंबई के एक पब से निकलते हुआ नजर आ रहा है। पब से निकलते समय उन लोगों को मर्सिडीज में जाते देखा गया। पुलिस का कहना है कि बाद में मिहिर ने कार बदली थी। घटना के दौरान वो BMW चला रहा था, जबकि उसका ड्राइवर राजेंद्र पैसेंजर सीट पर बैठा था।

10 अक्टूबर: पुणे ऑडी केस

ऑडी कार चालक एक बड़ी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पुलिस ने उसकी कार जब्त कर ली है।

ऑडी कार चालक एक बड़ी प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पुलिस ने उसकी कार जब्त कर ली है।

पुणे के मुंढवा इलाके में 10 अक्टूबर को ताड़ीगुट्टा के पास एक ऑडी कार ने फूड डिलीवरी बॉय को टक्कर मार दी। फिर कार से कुचलकर भाग गया। घायल बाइक सवार को अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रऊफ अकबर शेख के रूप में हुई। पुलिस ने बताया, कार सवार ने इससे पहले एक स्कूटी को भी टक्कर मारी, जिसमें 3 घायल हो गए।

CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उसकी पहचान 34 साल के आयुष तायल के रूप में हुई। वह एक प्राइवेट कंपनी में बड़ा अधिकारी है। पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *