Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

नवी मुंबई में गूगल मैप ने गलत रास्ता बताया:ऑडी कार खाड़ी में गिरी; कार चला रही महिला को सुरक्षा कर्मियों ने बचाया

मुंबई : नवी मुंबई के बेलापुर में गूगल मैप के गलत रास्ता बताने के कारण एक ऑडी कार खाड़ी में गिर गई। घटना शुक्रवार-शनिवार रात करीब 1 बजे हुई। कार चला रही महिला उल्वे की ओर जा रही थी।

बेलापुर में गूगल मैप ने महिला को पुल के नीचे का रास्ता बताया। महिला ने मैप देखते हुए पुल के ऊपर जाने की बजाय नीचे का रास्ता पकड़ लिया। नतीजतन, उसकी कार सीधे ध्रुवतारा जेट्टी से खाड़ी में गिर गई।

समुद्री सुरक्षा पुलिस ने कार को खाड़ी में गिरते हुए देख लिया। वे तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि महिला पानी में बह रही थी। इसके बाद रेस्क्यू बोट और गश्ती टीम की मदद से महिला को बचाया गया।

समुद्री सुरक्षा पुलिस के साथ महिला, जो कार के साथ खाड़ी में गिर गई थी।

समुद्री सुरक्षा पुलिस के साथ महिला, जो कार के साथ खाड़ी में गिर गई थी।

पुलिस ने बरामद कार की जांच की, जो खाड़ी में गिरने के कारण डैमेज हो गई है।

पुलिस ने बरामद कार की जांच की, जो खाड़ी में गिरने के कारण डैमेज हो गई है।

गूगल मैप के कारण पहले भी कई हादसे हुए-

1. 9 जून, 2025: यूपी के महाराजगंज में फ्लाईओवर से लटक गई कार

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में गूगल मैप के बताए रास्ते पर आगे बढ़ने के कारण एक कार अधूरे फ्लाईओवर से नीचे लटक गई थी। इस हादसे में कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हादसा महाराजगंज जिले के गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे स्थित भैया फरेंदा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर हुआ। फ्लाईओवर का काम अधूरा था, लेकिन गूगल मैप में पूरा रास्ता दिख रहा था।

फ्लाईओवर पर एक तरफ से काम पूरा हो चुका है। दूसरी तरफ मिट्टी डालकर काम किया जा रहा है।

फ्लाईओवर पर एक तरफ से काम पूरा हो चुका है। दूसरी तरफ मिट्टी डालकर काम किया जा रहा है।

2. 4 मार्च, 2025: ग्रेटर नोएडा में 30 फीट गहरे नाले​​​​ में कार गिरी, स्टेशन मास्टर की मौत

यूपी के ग्रेटर नोएडा में गूगल मैप के गलत नेविगेशन डायरेक्शन के कारण एक 31 साल के स्टेशन मास्टर भरत सिंह कार सहित 30 फीट गहरे नाले में गिर गए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। अधिकारियों को कार को नाले से निकालने के लिए क्रेन का इस्तेमाल करना पड़ा था। घटना के वक्त एक डिलीवरी बॉय घटनास्थल पर मौजूद था, जिसने पुलिस को जानकारी दी थी।

घटना के समय स्टेशन मास्टर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

घटना के समय स्टेशन मास्टर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

3. 25 नवंबर 2024: गूगल मैप अधूरे पुल पर ले गया, कार नीचे गिरने से 3 की मौत

यूपी के बरेली में गूगल मैप की वजह से एक कार आधे-अधूरे पुल से नीचे गिर गई थी। हादसे में कार में सवार 2 भाइयों समेत 3 युवकों की मौत हो गई थी। तीनों गूगल मैप के सहारे कार से बरेली आ रहे थे। लोकेशन के हिसाब से चल रहे युवक पुल पर पहुंच गए। कोहरे के कारण आगे दिखाई नहीं दिया और कार रामगंगा नदी में गिर गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *