Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

गुजरात- अब 8वीं के छात्र ने क्लासमेट को चाकू मारा:खेलकूद में झगड़ा हुआ

महीसागर : गुजरात में अहमदाबाद के बाद अब महिसागर जिले में 8वीं के स्टूडेंट पर चाकू से हमला करने की घटना सामने आई है। घटना बालासिनोर कस्बे के सरकारी स्कूल की है। गुरुवार की शाम स्टूडेंट्स छुट्टी के बाद स्कूल से निकल रहे थे। इसी दौरान क्लासमेट ने साथी छात्र पर चाकू से हमला कर दिया।

चाकू के हमले में स्टूडेंट के कंधे, कमर और पेट में जख्म हो गए हैं। हालांकि, अस्पताल में भर्ती स्टूडेंट खतरे से बाहर है। पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट के खिलाफ बीएनएस की धारा 115 (1), 118 (1) (2), 352 के तहत शिकायत दर्ज की है।

चाकू के हमले में घायल स्टूडेंट।

चाकू के हमले में घायल स्टूडेंट।

खेलकूद के दौरान हुआ था विवाद

पूछताछ में क्लास के अन्य स्टूडेंट्स ने बताया कि घटना के एक दिन पहले (20 अगस्त) को दोनों के बीच खेलकूद को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। बच्चों ने बताया कि आरोपी स्टूडेंट बैग में चाकू रखकर लाया था। कुछ बच्चों ने उसे बैग से चाकू निकालते हुए भी देखा था।

अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की हत्या

इससे पहले बीते 19 अगस्त को 10वीं के एक छात्र ने क्लासमेट की पेपर कटर मारकर हत्या कर दी थी। इन स्टूडेंट्स के बीच भी कुछ दिनों पहले मामूली सी बात पर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपी छात्र ने मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होते ही छात्र नयन सिंधी पर बॉक्स कटर से हमला कर दिया। ज्यादा खून बह जाने के चलते नयन की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

पेट में जमा हो गया था ढाई लीटर खून

सरदार पटेल अस्पताल के 4 सर्जन समेत 8 डॉक्टरों की टीम द्वारा दी गई मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, पेट के बाहर 1.5 सेंटीमीटर का घाव दिखाई दे रहा था। सर्जरी के दौरान पता चला कि शरीर में ब्लड की आपूर्ति और शरीर से रक्त एकत्र करने वाली दो मुख्य नसें कटी हुई थीं। ज्यादा ब्लीडिंग के कारण पेट में ढाई लीटर खून जमा हो गया था।

अहमदाबाद में क्लासमेट की हत्या करने वाले आरोपी स्टूडेंट की फाइल फोटो।

अहमदाबाद में क्लासमेट की हत्या करने वाले आरोपी स्टूडेंट की फाइल फोटो।

आरोपी स्टूडेंट की चैट हुई वायरल

अहमदाबाद में हत्या के बाद आरोपी छात्र की एक दोस्त से हुई चैट सामने आई है। चैट में सामने वाला साथी कहता है कि तूने चाकू मारा था। वो मर गया है। चाकू नहीं मारना चाहिए था। अब तू अंडरग्राउंड हो जा। इस पर आरोपी छात्र उसे जवाब देता है कि अब जो भी होगा, देखा जाएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *