Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

‘नरेंद्र मोदी देश में भ्रष्टाचार का…’, राहुल गांधी ने उदहारण देकर पीएम पर बोला हमला

नई दिल्ली : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी आज यूपी-बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने सत्तारूढ़ दल बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा, “नरेंद्र मोदी देश में ‘भ्रष्टाचार का स्कूल’ चला रहे हैं! जहां ‘Entire Corruption Science’ विषय के तहत ‘चंदे का धंधा’ समेत हर एक चैप्टर वह खुद डिटेल में पढ़ा रहे हैं। जैसे: छापा डालकर चंदे की वसूली कैसे होती है? चंदा लेकर ठेका कैसे बांटा जाता है? भ्रष्टाचारियों को धुलने वाली वाशिंग मशीन कैसे काम करती है? एजेंसियों को वसूली एजेंट बनाकर बेल और जेल का खेल कैसे होता है? भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन चुकी भाजपा ने अपने नेताओं के लिए इस क्रैश कोर्स को अनिवार्य कर दिया है, जिसकी कीमत देश चुका रहा है। INDIA की सरकार, भ्रष्टाचार के इस स्कूल पर ताला लगा कर इस कोर्स को हमेशा के लिए बंद कर देगी।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *