भुवनेश्वर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने 74वें जन्मदिन के मौके पर ओडिशा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने गणेश पूजन विवाद पर पहली बार बयान दिया।

उन्होंने भुवनेश्वर में जनता मैदान में कहा- सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है। कांग्रेस के इकोसिस्टम के लोग पिछले कुछ दिनों से इसलिए भड़के हुए हैं, क्योंकि मैंने गणपति पूजन में हिस्सा लिया।

आज यहां आने से पहले आदिवासी परिवार के PM आवास गया था। हर साल जन्मदिन पर मां से आशीर्वाद लेने जाता था, वो मुझे गुड़ खिलाती थीं। आज मां नहीं हैं, लेकिन इस बार एक आदिवासी मां ने मुझे खीर खिलाई।

इससे पहले मोदी ने सुभद्रा योजना भी लॉन्च की। साथ ही कई रेलवे और नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स के साथ 800 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

PM मोदी 11 सितंबर की शाम CJI चंद्रचूड़ के घर गए थे। उन्होंने गणेश आरती में हिस्सा लिया था।

PM मोदी 11 सितंबर की शाम CJI चंद्रचूड़ के घर गए थे। उन्होंने गणेश आरती में हिस्सा लिया था।

मोदी की स्पीच की 3 बड़ी बातें…

  1. बांटों और राज करो की निती पर: जब सत्ता की भूख में अंग्रेज देश को बांटने में लगे थे, तब बांटों और राज करो उनका हथियार बन गया ​था। तब लोकमान्य तिलक ने गणेश उत्सव के जरिए भारत की आत्मा को जगाया था। बांटो और राज करो की नीति पर चलने वाले अंग्रेजों की नजरों में उस समय भी गणेश उत्सव खटकता था, आज भी समाज को बांटने और तोड़ने में लगे सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है।
  2. महिला सशक्तिकरण पर: भारत में महिला सशक्तिकरण का एक और प्रतिबिंब है- प्रधानमंत्री आवास योजना। इस योजना के कारण अब छोटे से छोटे गांव में संपत्ति महिलाओं के नाम होने लगी है। कोई भी देश, कोई भी राज्य तभी आगे बढ़ता है, जब उसके विकास में उसकी आधी आबादी यानी हमारी नारी शक्ति की बराबर भागीदारी होती है। इसलिए महिलाओं का बढ़ता सामर्थ्य ओडिशा के विकास का मूल मंत्र होने वाला है।
  3. सरकार के 100 दिन पर: आज सरकार के 100 दिन हुए हैं। इस दौरान, गरीब, किसान और नौजवान के लिए बड़े-बड़े फैसले लिए गए हैं। हाल में ही धान किसानों, तिलहन और प्याज किसानों के लिए बड़ा निर्णय लिया गया है। विदेशी तेल के आयात पर शुल्क बढ़ाया गया है, ताकि देश के किसानों से ज्यादा कीमत पर खरीद हो। इसके अलावा बासमती के निर्यात पर लगने वाला शुल्क घटाया गया है।

सुभद्रा योजना, रेलवे प्रोजेक्ट लॉन्च, PM आवास के लाभार्थियों को चाबी सौंपी

  • मोदी ने सुभ्रद्रा योजना लॉन्च की। यह एक वित्तीय सहायता योजना है, जिसका नाम भगवान जगन्नाथ और भगवान बलभद्र की बहन सुभद्रा के नाम पर रखा गया है। इस योजना के तहत राज्य सरकार 21-60 साल की महिलाओं को 2024-25 और 2028-29 के बीच 5 सालों के दौरान 50,000 रुपए देगी। हर साल 10,000 रुपए दो किस्तों में सीधे उनके खातों में जमा की जाएगी। इस योजना में 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को जोड़ने की उम्मीद है।
  • सुभद्रा योजना के बाद PM मोदी ने 10 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में आज फंड ट्रांसफर किए। साथ ही देशभर के 2,800 करोड़ रुपए की रेलवे प्रोजेक्ट का भी शिलान्यास किया। उन्होंने 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।
  • मोदी ने 14 राज्यों के प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थियों को मदद राशि की पहली किस्त भी जारी की। इसके अलावा उन्होंने पीएम आवास योजना (ग्रामीण और शहरी) के 26 लाख लाभार्थियों को उनके घरों की चाबियां सौंपी। मोदी ने प्रधानमंत्री आवास+2024 ऐप भी लॉन्च किया। साथ ही आवास योजना-शहरी 2.0 के लिए ऑपरेशन गाइडलाइन भी लॉन्च की।
मोदी पीएम आवास योजना के लाभार्थी के घर पहुंचे। यह घर आवास योजना के तहत बना। यहां CM माझी भी मौजूद रहे।

मोदी पीएम आवास योजना के लाभार्थी के घर पहुंचे। यह घर आवास योजना के तहत बना। यहां CM माझी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

banner