Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

26जनवरी; 76वें गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री ने पहनी बांधनी पगड़ी

नई दिल्ली : 26 जनवरी 76वें गणतंत्र दिवस पर रविवार को प्रधानमंत्री मोदी एक बार फिर अपने आउटफिट को लेकर चर्चा में रहे। प्रधानमंत्री कर्तव्य पथ से पहले वॉर मेमोरियल गए और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उन्होंने सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट पहन रखा था। इसके अलावा पीले-नारंगी रंग की राजस्थानी जोधपुरी बांधनी पगड़ी पहनी हुई थी।

प्रधानमंत्री हर बार गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग तरह की पगड़ियों में नजर आते हैं। 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद ये लगातार 11वां साल है, जब मोदी पगड़ी में नजर आएं।

पहली तस्वीर (26 जनवरी 2024): बांधनी पगड़ी

PM मोदी की पगड़ी में लाल, पीला, गुलाबी और नीला रंग है। साथ ही अलग-अलग प्रिंट हैं।

PM मोदी की पगड़ी में लाल, पीला, गुलाबी और नीला रंग है। साथ ही अलग-अलग प्रिंट हैं।

दूसरी तस्वीर (26 जनवरी 2023): लहरिया पगड़ी

पीएम मोदी ने लहरिया पगड़ी पहनी थी। इसमें भी लाल, पीला, गुलाबी, हरा रंग था।

पीएम मोदी ने लहरिया पगड़ी पहनी थी। इसमें भी लाल, पीला, गुलाबी, हरा रंग था।

तीसरी तस्वीर (26 जनवरी 2022): उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी

PM मोदी ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनी थी। इस पर लगी स्ट्रिप में ब्रह्म कमल था।

PM मोदी ने उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहनी थी। इस पर लगी स्ट्रिप में ब्रह्म कमल था।

चौथी तस्वीर (26 जनवरी 2021) : हलारी पगड़ी

प्रधानमंत्री मोदी ने जामनगर के शाही परिवार से तोहफे में मिली हलारी पगड़ी पहनी थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने जामनगर के शाही परिवार से तोहफे में मिली हलारी पगड़ी पहनी थी।

पांचवी तस्वीर (26 जनवरी 2020): भगवा रंग की पगड़ी

PM मोदी भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी। इसमें लाल रंग के छोटे-छोटे प्रिंट डिजाइन किए गए थे।

PM मोदी भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी। इसमें लाल रंग के छोटे-छोटे प्रिंट डिजाइन किए गए थे।

छठवीं तस्वीर (26 जनवरी 2019): भगवा रंग की पगड़ी

PM ने गणतंत्र दिवस पर भी भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी। इसमें पीला और लाल रंग भी था।

PM ने गणतंत्र दिवस पर भी भगवा रंग की पगड़ी पहनी थी। इसमें पीला और लाल रंग भी था।

सातवीं तस्वीर (26 जनवरी 2018) : बांधनी डिजाइन की पगड़ी

पीएम मोदी हरे, लाल, पीले, भगवा और नीले रंग की बांधनी डिजाइन की पगड़ी में दिखे थे।

पीएम मोदी हरे, लाल, पीले, भगवा और नीले रंग की बांधनी डिजाइन की पगड़ी में दिखे थे।

आठवीं तस्वीर (26 जनवरी 2017): गुलाबी पगड़ी

पीएम मोदी ने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी। इस पगड़ी की भी खूब तारीफ की गई थी।

पीएम मोदी ने गुलाबी रंग की पगड़ी पहनी थी। इस पगड़ी की भी खूब तारीफ की गई थी।

नौवीं तस्वीर (26 जनवरी 2016): पीले रंग की पगड़ी

PM मोदी ने पीले रंग की पगड़ी बांधी थी। इसमें गुलाबी रंग की धारियां थीं।

PM मोदी ने पीले रंग की पगड़ी बांधी थी। इसमें गुलाबी रंग की धारियां थीं।

दसवीं तस्वीर (26 जनवरी 2015): बांधनी पगड़ी

पीएम के रूप में अपने पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर भी वे बांधनी डिजाइन की पगड़ी में नजर आए थे।

पीएम के रूप में अपने पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर भी वे बांधनी डिजाइन की पगड़ी में नजर आए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *