Breaking
Sat. Feb 21st, 2026

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- भारत हमला रोक दे तो हम भी नहीं करेंगे

नई दिल्ली : आखिरकार भारत ने पाकिस्तान के आतंकी संगठनों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई कर ही दी। इंडियन एयरफोर्स ने मंगलवार आधी रात के बाद पाकिस्तान और पीओके, यानी पाक अधिकृत कश्मीर के भीतर एयर स्ट्राइक की।

इस हमले में 7 शहरों के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।

भारत की ये जवाबी कार्रवाई पहलगाम हमले के 15 दिन बाद की गई है और इसका नाम दिया है ‘ऑपरेशन सिंदूर’। ये नाम उन महिलाओं को समर्पित है, जिनके पतियों की पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हत्या कर दी थी।

इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हिफाजत कर सकता है। लेकिन भारत रुक जाता है तो हम भी रुक जाएंगे।

पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे।

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री बोले- हम पीछे हटने को तैयार

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हिफाजत कर सकता है। लेकिन भारत रुक जाता है तो हम भी रुक जाएंगे। अगर भारत पीछे हटने को तैयार है तो हम भी कदम नहीं उठाएंगे। पाकिस्तान अपनी तरफ से शांति का प्रस्ताव रख रहा है और तनाव को बढ़ने से रोक रहा है।

CM उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा को लेकर बैठक की

जम्मू और कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीमा और LoC क्षेत्रों की सुरक्षा और तैयारियों के लिए बैठक की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *