Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

राहुल गांधी ने दिवाली पर इमरती और लड्डू बनाए:पुरानी दिल्ली की दुकान पर पहुंचे, वीडियो शेयर कर पूछा- आप दिवाली कैसे मना रहे

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज अनूठे अंदाज में दिवाली मनाई। राहुल इस बार दिवाली के मौके पर पुरानी दिल्ली पहुंचे। यहां राहुल ने मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला स्वीट शॉप पर बेसन के लड्डू और इमरती बनाई।

इस दौरान राहुल ने घंटेवाला दुकान पर मिठाई बनने की पूरी प्रक्रिया देखी। उन्होंने इमरती की शुरुआत कहां से हुई इस बारे में भी सवाल पूछा। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर कर लोगों से पूछा कि आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं, और उसे कैसे खास बना रहे हैं?

राहुल ने X पर लिखा-

QuoteImage

पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है- खालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली।QuoteImage

राहुल ने लिखा- दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है। आप सब बताएं, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं और उसे कैसे खास बना रहे हैं?

राहुल ने सोमवार को शॉप के ओनर और वहां के कर्मचारियों से बात कर मिठाइयों के बारे में पूछा।

राहुल ने सोमवार को शॉप के ओनर और वहां के कर्मचारियों से बात कर मिठाइयों के बारे में पूछा।

राहुल लड्डू बनाने के लिए बेसन को कढ़ाई में भूनते हुए।

राहुल लड्डू बनाने के लिए बेसन को कढ़ाई में भूनते हुए।

राहुल ने इमरती को तलने के बाद चाशनी में डाला।

राहुल ने इमरती को तलने के बाद चाशनी में डाला।

शॉप से निकलते समय राहुल ने वहां के मालिक और कर्मचारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

शॉप से निकलते समय राहुल ने वहां के मालिक और कर्मचारियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

घंटेवाला मिठाई शॉप 237 साल पुरानी, ओनर ने कहा- राहुल जल्द शादी करें

पुरानी दिल्ली में घंटेवाला मिठाई शॉप 237 साल पुरानी है। इस दुकान की मिठाई के मुरीद जवाहर लाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक रहे हैं। खास बात है कि राजीव गांधी की शादी में मिठाई इस दुकान से गई थी। दुकान के मालिक ने राहुल से कहा कि मुझे अब आपकी शादी का इंतजार है। आप जल्द से जल्द शादी करें और मिठाई का ऑर्डर हमें ही दें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *