Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

दिल्ली-NCR में बारिश, प्रदूषण से राहत की उम्मीद

नई दिल्ली : दिल्ली-NCR में गुरुवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे धुंध में कमी आई है। हालांकि, एयर क्वालिटी में कोई सुधार नहीं है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज सुबह 7 बजे दिल्ली के अधिकतर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 450 के ऊपर रहा।

दिल्ली के अशोका विहार में AQI 462, आर के पुरम में 461, पंजाबी बाग में 460 और ITO बस स्टैंड में 464 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गुरुग्राम में AQI 416, फरीदाबाद में 457 और नोएडा में 375 दर्ज किया गया।

दिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए दो दिनों के लिए आर्टिफिशियल बारिश कराने का प्लान था। इसके लिए केजरीवाल सरकार ने IIT कानपुर से मदद मांगी थी। इससे पहले ही नेचुरल बारिश हो गई।

दिल्ली में 21-22 नवंबर को आर्टिफिशियल बारिश कराने का प्लान था

केजरीवाल सरकार 21-22 नवंबर को दिल्ली में पहली बार कृत्रिम बारिश यानी आर्टिफिशियल बारिश कराने का प्लान कर रही थी। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 8 नवंबर को IIT कानपुर के वैज्ञानिकों के साथ बैठक की थी। इसमें बताया गया कि जब 40% बादल या नमी हो तब कृत्रिम बारिश कराई जा सकती है। ऐसी मौसमी स्थिति 21-22 नवंबर को बन रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *