Breaking
Wed. Apr 1st, 2026

‘इसके दिमाग में वर्ल्ड कप चल रहा’, दिनेश कार्तिक की तूफानी बल्लेबाजी देख रोहित शर्मा ने लिए मजे

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : आईपीएल 2024 का 25वां मैच गुरूवार को मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच खेला गया। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 196 रन बनाए। वहीं, मैच में दिनेश कार्तिक ने धुंआदार बल्लेजबाजी करते हुए 23 गेंद में 53 रन बना दिए। इस दौरान कार्तिक ने पांच चौके और चार छक्के लगाए। मैदान में जब कार्तिक तूफानी बैंटिंग कर रहे थे तो उसी दौरान रोहित शर्मा ने ऐसा तंज कसा जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दिमाग में इसके वर्ल्ड कप चल रहा
मुंबई इंडियंस के ओपनर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक पर तंज कसते हुए कहा कि- वर्ल्ड कप सेलेक्शन के लिए पुश करना है इसको। दिमाग में इसके वर्ल्ड कप चल रहा है वर्ल्ड कप। शाबाश डीके! वर्ल्ड कप चल रहा है, वर्ल्ड कप। इसके बाद रोहित शर्मा, ईशान किशन के साथ हंसते दिखे। रोहित शर्मा की यह बातें स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गईं। अब इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *