Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह, पैसेंजर्स कूदे:दूसरे ट्रैक पर आ रही ट्रेन ने कुचला; 11 लोगों की मौत

जलगांव : महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम 4:42 बजे बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यहां पाचोरा स्टेशन के पास माहेजी और परधाड़े के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली। इस दौरान किसी यात्री ने चेन पुलिंग कर दी। ट्रेन रुकी और घबराए यात्री कूद गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया।

जलगांव SP ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। 40 पैसेंजर्स के घायल होने की खबर है। सेंट्रल रेलवे के भुसावल डिवीजन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जहां घटना हुई, उस जगह पर शार्प टर्न था। इस वजह से दूसरे ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा। यही वजह रही कि कर्नाटक एक्सप्रेस से इतनी बड़ी संख्या में लोग कुचले गए।

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल निला ने बताया, भुसावल से मेडिकल रिलीफ ट्रेन निकल चुकी है। घटनास्थल मुंबई से 400 किलोमीटर दूर है।

ब्रेक लगने पर ट्रेन के पहिए से निकला था धुआं

गाड़ी नंबर 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस यशवंतपुर से हजरत निजामुद्दीन जा रही थी। जबकि पुष्पक एक्सप्रेस (12533) लखनऊ से मुंबई जा रही थी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच के अंदर ‘हॉट एक्सल’ या ‘ब्रेक-बाइंडिंग (जैमिंग)’ के कारण चिंगारी उठी और कुछ यात्री घबरा गए। उन्होंने जंजीर खींची और उनमें से कुछ नीचे कूद गए।

हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें…

रेलवे ट्रैक के आसपास लाशें पड़ी हुई हैं। कुछ लोग ट्रैक के आसपास दिख रहे हैं।

रेलवे ट्रैक के आसपास लाशें पड़ी हुई हैं। कुछ लोग ट्रैक के आसपास दिख रहे हैं।

हादसे में मारे गए एक पैसेंजर की बॉडी निकालते स्थानीय लोग।

हादसे में मारे गए एक पैसेंजर की बॉडी निकालते स्थानीय लोग।

ट्रैक के किनारे पैसेंजर्स की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। कुछ के हाथ-पैर भी कट गए।

ट्रैक के किनारे पैसेंजर्स की डेड बॉडी पड़ी हुई थी। कुछ के हाथ-पैर भी कट गए।

ट्रेन के नीचे भी कई लोगों की बॉडी पड़ी हुई थी।

ट्रेन के नीचे भी कई लोगों की बॉडी पड़ी हुई थी।

पटरी के किनारे भी खून से लथपथ लोगों की लाशें पड़ी हुई थीं।

पटरी के किनारे भी खून से लथपथ लोगों की लाशें पड़ी हुई थीं।

जलगांव कलेक्टर बोले- राहत एवं बचाव कार्य जारी है

जलगांव जिला कलेक्टर आयुष प्रसाद ने बताया कि इस घटना में पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में 7 से 8 यात्रियों की मौत हो गई। घायलों को तत्काल ग्रामीण अस्पताल सहित कुल तीन अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

जलगांव सांसद स्मिता वाघ बोलीं- हादसे में 11 लोगों की मौत हुई

जलगांव से भाजपा सांसद स्मिता वाघ ने बताया है कि इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने यह भी आशंका व्यक्त की कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, विशेषकर इसलिए कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है।

CM फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया

CM देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और मृतकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा- मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जिला कलेक्टर थोड़ी देर में वहां पहुंचेंगे।जिला प्रशासन रेलवे प्रशासन के साथ काम कर रहा है। घायलों के लिए 8 एम्बुलेंस भेजी गई हैं। ग्लास कटर, फ्लडलाइट आदि जैसे इमरजेंसी इक्विपमेंट भी तैयार हैं।

ट्रैक पर तीखा मोड़, यात्री जान ही नहीं पाए ट्रेन आ रही

भुसावल डिविजन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिस जगह पर घटना हुई, वहां पर तीखा मोड़ था, इसलिए ट्रैक पर मौजूद यात्रियों को पता ही नहीं चला कि ट्रेन आ रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *