Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

JDS के विधायक एचडी रेवन्ना को मिली जमानत, जेल से बाहर आते ही कहा- राजनीतिक साजिश का शिकार हुए हैं हम

नई दिल्ली : कर्नाटक के होलेनरासीपुरा से जद (एस) JD(S) विधायक एचडी रेवन्ना (HD Revanna) जिन्हें ‘अश्लील वीडियो’ मामले से जुड़े अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया था। एचडी रेवन्ना को सोमवार की शाम को सशर्त जमानत दे दी गई। रेवन्ना मंगलवार को परप्पाना अग्रहारा जेल से बाहर आ गए।

न्यायाधीश ने रेवन्ना को 5 लाख रुपये के मुचलके पर सशर्त जमानत दे दी। शहर के केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। एसआईटी अधिकारियों ने उन्हें 4 मई को गिरफ्तार किया था।

एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना को उनके घर में काम करने वाली एक महिला ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। कर्नाटक सरकार द्वारा गठित एसआईटी दोनों के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी के आरोपों की जांच कर रही है।

मेरे खिलाफ हुई है राजनीतिक साजिश

हालांकि रेवन्ना ने इस मामले को उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने अपने 40 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं देखा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *