Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

शिवाजी मूर्ति गिरने के खिलाफ महाराष्ट्र विकास अघाड़ी का प्रोटेस्ट:उद्धव ने CM की फोटो पर चप्पल मारी; शिंदे बोले- जनता इन्हें जूतों से पीटेगी

मुंबई : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के विरोध में आज रविवार को महाविकास अघाड़ी (MVA) मुंबई में प्रदर्शन कर रही है। इसे जोड़े मारो (जूता मारो) आंदोलन नाम दिया गया है।

MVA ने साउथ मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक पैदल मार्च निकाला। ​​​​​​इसमें ​उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, शरद पवार, सुप्रिया सुले, नाना पटोले समेत MVA की तीनों पार्टियों के बड़े नेता शामिल हुए हैं।

प्रदर्शन के दौरान उद्धव ठाकरे ने CM शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के पोस्टर पर चप्पल मारी। उन्होंने कहा- मोदी की माफी अंहकार से भरी हुई थी। वहीं, शरद पवार ने कहा- मूर्ति गिरना भ्रष्टाचार का एक उदाहरण है।

इधर, CM शिंदे ने कहा- विपक्ष मामले पर राजनीति कर रहा है। जनता यह देख रही है। आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र की जनता इन्हें जूतों से पीटेगी। भाजपा ने भी विपक्ष के प्रदर्शन के खिलाफ मुंबई में प्रोटेस्ट किया है।

भाजपा-MVA का अलग-अलग प्रदर्शन, 3 तस्वीरें…

NDA के खिलाफ प्रदर्शन के लिए शरद पवार भी गेटवे ऑफ इंडिया तक पैदल मार्च में चले। नान पटोले ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

NDA के खिलाफ प्रदर्शन के लिए शरद पवार भी गेटवे ऑफ इंडिया तक पैदल मार्च में चले। नान पटोले ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

हुतात्मा चौक पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
हुतात्मा चौक पर महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।


जूता मारो आंदोलन में MVA के नेता चप्पलें लेकर पहुंचे। कुछ कार्यकर्ताओं को मुंबई पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका
जूता मारो आंदोलन में MVA के नेता चप्पलें लेकर पहुंचे। कुछ कार्यकर्ताओं को मुंबई पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोका


दादर में भाजपा MVA के प्रदर्शन के खिलाफ ढोल बजाकर प्रदर्शन कर रही है। BJP नेता प्लेकार्ड लेकर नारेबाजी भी कर रहे हैं।

भाजपा नेता बोले- MVA इस मुद्दे का चुनावी लाभ लेना चाहता है

MVA के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेता प्रसाद लाड बोले- हम छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को व्यक्त कर रहे हैं। महा विकास अघाड़ी एक नैरेटिव बना रहा है। हम उस नैरेटिव के खिलाफ विरोध कर रहे हैं। विपक्ष चुनावों को लेकर लाभ उठाना चाहता है।

उद्धव ठाकरे ने CM शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर पर चप्पल मारी

महाराष्ट्र के पूर्व CM उद्धव ठाकरे ने प्रदर्शन के दौरान CM शिंदे और डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के पोस्टर पर चप्पल मारी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *