Breaking
Wed. Feb 4th, 2026

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान मैच नहीं होगा:पाकिस्तान सरकार का ऐलान; बांग्लादेश के समर्थन में 15 फरवरी के महामुकाबले का बॉयकॉट किया

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होगा। दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में एक-दूसरे से भिड़ने वाली थी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में एंट्री दी थी। इसके विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर दिया।

पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि उनकी टीम भारत से वर्ल्ड कप मैच नहीं खेलेगी।

टूर्नामेंट खेलेंगे, लेकिन भारत से मैच नहीं- पाकिस्तान सरकार

पाकिस्तान ने रविवार को घोषणा की कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेगा, लेकिन भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करेगा। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के बांग्लादेश को टूर्नामेंट से हटाने के बाद लिया, बांग्लादेश सरकार ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा चिंता जताई थी।

सरकार ने X पर एक पोस्ट में कहा, “इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ICC वर्ल्ड T20 2026 में हिस्सा लेने की मंजूरी देती है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी 2026 को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में मैदान पर नहीं उतरेगी।

प्रधानमंत्री से मिले थे PCB चीफ

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ मोहसिन नकवी ने सोमवार, 26 जनवरी को प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की थी। इस मीटिंग में पाकिस्तान के वर्ल्ड कप पार्टिसिपेशन और भारत के खिलाफ मुकाबले को लेकर बाते हुईं। नकवी ने कहा था कि शुक्रवार या सोमवार तक आखिरी फैसला लिया जाएगा। अब रविवार को सरकार ने इस पर फैसला ले लिया।

पाकिस्तान ने 27 जनवरी को ही वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भी अनाउंस की थी।

पाकिस्तान ने 27 जनवरी को ही वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम भी अनाउंस की थी।

पाकिस्तान की टी-20 वर्ल्ड कप टीम

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, साइम अय्यूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक।

पाकिस्तान वर्ल्ड कप से क्यों नहीं हट सकता था?

  • PCB ने भारत में न खेलने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की सुरक्षा चिंताओं पर पूरा समर्थन जताया, लेकिन वह ऐसा एक दायरे में रहकर ही करना चाहता है ताकि ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) उस पर कोई कार्रवाई भी न करे।
  • BCCI, PCB और ICC के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता है। इसके तहत 2027 तक ICC टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान के सभी मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेले जाएंगे। PCB इस समझौते को नहीं तोड़ सकता है।
  • पाकिस्तान का पूरा वर्ल्ड कप शेड्यूल श्रीलंका में है। यहां तक कि अगर टीम फाइनल में पहुंचती है तो फाइनल भी वहीं खेला जाएगा। ऐसे में वह टूर्नामेंट का बहिष्कार नहीं कर सकता था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *