Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

हैदराबाद में केमिकल से भरे टैंकर में ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत, कई घायल

हैदराबाद तेलंगाना : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में दवा बनाने वाली फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट से 10 मजदूरों की मौत हो गई। अब तक पांच के शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। वहीं, 14 घायलों का रेस्क्यू किया गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। साथ ही कई लोगों के फंसे होने की खबर है। फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है।

हादसा पाशमिलारम स्थित सिगाची इंडस्ट्रीज में सुबह 7 बजे हुआ। विस्फोट के बाद मजदूर फैक्ट्री से बाहर भागते दिखे।

अभी विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक रिएक्टर में अचानक तेजी से केमिकल रिएक्शन होने की वजह से विस्फोट हो सकता है।

तस्वीरें देखिए…

विस्फोट में कई मजदूर 20 से 50 फीसदी तक जल गए।

विस्फोट में कई मजदूर 20 से 50 फीसदी तक जल गए।

विस्फोट में मजदूर बुरी तरह झुलस गया।

विस्फोट में मजदूर बुरी तरह झुलस गया।

हादसे के बाद लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद लोगों को फैक्ट्री से बाहर निकाला गया।

फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची हैं।

फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंची हैं।

हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

हादसे के वक्त फैक्ट्री में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री की एक दीवार भी गिर गई।

ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री की एक दीवार भी गिर गई।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *