Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

राजस्थान के सीकर का तापमान 1°:MP के 9 शहरों में पारा 10° से नीचे; जम्मू-कश्मीर में नदी-झरने जमे

नई दिल्ली : पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं ने राजस्थान में सर्दी बढ़ा दी है। सीकर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इससे ओस की बूंदें जम गईं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में कोल्डवेव चलने का अनुमान जताया है।

मध्य प्रदेश के 9 शहरों में गुरुवार को तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। पचमढ़ी में सबसे कम 6.6 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। राज्य के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत कई शहरों के अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में गुरुवार को पारा शून्य से नीचे चला गया। इससे नदी और झरने जम गए हैं। श्रीनगर में तापमान माइनस 4 डिग्री दर्ज किया गया। पुलवामा में माइनस 5.6 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 3.6 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.2 डिग्री तापमान रहा।

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल के ऊंचे क्षेत्रों में गुरुवार को कोल्डवेव और कोहा छाया रहा। लाहौल स्पीति के ताबो में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 9.8 डिग्री तक पहुंच गया।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में सर्दी बढ़ने के बाद बच्चों ने आइस स्केटिंग की।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में सर्दी बढ़ने के बाद बच्चों ने आइस स्केटिंग की।

असम के गुवाहाटी में सुबह कोहरा छाया। विजिबिलिटी करीब 100 मीटर की रह गई।

असम के गुवाहाटी में सुबह कोहरा छाया। विजिबिलिटी करीब 100 मीटर की रह गई।

मध्य प्रदेश: 9 शहरों का पारा 10°C से कम, पचमढ़ी में 6.6 डिग्री पारा; 7 और 8 दिसंबर को बढ़ेगी सर्दी

मध्य प्रदेश के अशोकनगर, शाजापुर सहित कई इलाकों में सुबह और शाम कोहरे का असर जारी है।

मध्य प्रदेश के अशोकनगर, शाजापुर सहित कई इलाकों में सुबह और शाम कोहरे का असर जारी है।

मध्य प्रदेश में तेजी से सर्दी बढ़ रही है। बीती रात ग्वालियर समेत 9 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा सबसे कम 6.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 7 और 8 दिसंबर को एमपी के उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर में ठंड का असर बढ़ जाएगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर-नर्मदापुरम संभाग में भी कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

राजस्थान: सीकर में 2 डिग्री तक गिरा तापमान, कई जगह ओस की बूंदें जमीं; पाला पड़ने की आशंका

सीकर में गुरुवार को फसलों पर ओस की बूंदें जम गईं। पत्तों पर बर्फ की एक पतली परत दिखाई दी।

सीकर में गुरुवार को फसलों पर ओस की बूंदें जम गईं। पत्तों पर बर्फ की एक पतली परत दिखाई दी।

राजस्थान के कई शहरों में गुरुवार को मौसम की सबसे सर्द रात रही। सीकर के पास फतेहपुर में सबसे कम तापमान, 2.2 डिग्री दर्ज हुआ। बीकानेर के लूणकरणसर में 2.9 डिग्री, नागौर में 4 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। सीकर, फतेहपुर और चूरू के आसपास ग्रामीण इलाकों में फसलों पर ओस की बूंदें जम गईं। इससे पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की सर्दी रहने का अनुमान है।

उत्तराखंड: आज से बारिश-बर्फबारी; पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी में अलर्ट, सर्दी बढ़ने की आशंका

अल्मोड़ा में गुरुवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाए रहे।

अल्मोड़ा में गुरुवार को ऊंचाई वाले इलाकों में बादल छाए रहे।

उत्तराखंड में शुक्रवार से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी में अलर्ट जारी किया है। देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी सहित राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दिन में हल्की धूप राहत दे सकती है, लेकिन सुबह और शाम सर्दी का असर महसूस होगा।

छत्तीसगढ़: सरगुजा में पारा 6.9 डिग्री, रायपुर में 13 डिग्री पर पहुंचा; अलाव का सहारा ले रहे लोग

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा और सरगुजा में गुरुवार को लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा और सरगुजा में गुरुवार को लोगों ने सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया।

छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से सर्दी बढ़ गई है। अंबिकापुर में गुरुवार रात में तापमान गिरकर 6.9 डिग्री हो गया। जशपुर और पेंड्रा इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव जला रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान रायपुर में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अगले 48 घंटों में पूरे राज्य में औसत तापमान में 1 से 3 डिग्री तक गिरावट की उम्मीद है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *