Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में आतंकी हमला:UP के दो युवकों को गोली मारी; 12 दिन पहले 7 लोगों की हत्या हुई थी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के बडगाम के मजहामा गांव में आतंकियों ने दो गैर कश्मीरी लोगों को गोली मारी दी। दोनों घायलों को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

घायलों की पहचान सुफियान और उस्मान के रूप में हुई है। दोनों यूपी में सहारनपुर के रहने वाले हैं। ये बडगाम में जल जीवन प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे।

पिछले 12 दिनों में जम्मू-कश्मीर में गैर कश्मीरी लोगों पर यह दूसरा हमला है। 20 अक्टूबर को गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में आतंकियों ने 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें एक डॉक्टर की पहचान शहनवाज अहमद के तौर पर हुई थी।

इससे पहले 16 अक्टूबर को शोपियां में आतंकियों ने गैर-स्थानीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

आतंकियों ने सुफियान के पैर में गोली मारी।

आतंकियों ने सुफियान के पैर में गोली मारी।

उस्मान के दाहिने हाथ में गोली लगी है।

उस्मान के दाहिने हाथ में गोली लगी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *