Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में प्रकट हुए भगवान श्रीकृष्ण; 1008 कमल पुष्पों से अर्चन, 5 क्विंटल पंचामृत से अभिषेक हुआ

मथुरा/द्वारका : देशभर में जन्माष्टमी मनाई गई। मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान पर नंदलाल का 1008 कमल पुष्पों से अर्चन किया गया। 11 बजकर 55 मिनट पर 5 मिनट के लिए पट बंद कर दिए गए थे। 12 बजकर 5 मिनट पर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को गर्भ गृह से बाहर लाया गया।

सोने से सजी चांदी की कामधेनु गाय के दूध से भगवान कृष्ण का अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को चांदी के कमल पर बिठाकर 5 क्विंटल पंचामृत से स्नान कराया गया।

वहीं, वृंदावन में भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम है। देशभर से लोग यहां पहुंचे। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कृष्ण जन्मोत्सव पर 30 लाख से ज्यादा श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचे।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर ठाकुरजी को अर्पित होने वाली पोशाक को 6 महीने में मथुरा के कारीगरों ने तैयार किया है। इसमें सोने-चांदी के तारों का इस्तेमाल किया गया है। कपड़े में इंद्रधनुष के 7 रंगों को रखा गया है।

जन्मोत्सव की तस्वीरें…

रात 12 बजे के बाद पुजारी ने पर्दा हटाकर भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कराए।

रात 12 बजे के बाद पुजारी ने पर्दा हटाकर भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कराए।

प्रकट होने के बाद सूप में रखकर मंदिर के सचिव भगवान की प्रतिमा को बाहर लाए और भक्तों को दर्शन करवाया।

प्रकट होने के बाद सूप में रखकर मंदिर के सचिव भगवान की प्रतिमा को बाहर लाए और भक्तों को दर्शन करवाया।

चांदी से बनी कामधेनु गाय के दूध से भगवान का अभिषेक किया गया।

चांदी से बनी कामधेनु गाय के दूध से भगवान का अभिषेक किया गया।

भगवान को कमल के फूल पर विराजमान किया गया। फिर पंचामृत से स्नान कराया गया।

भगवान को कमल के फूल पर विराजमान किया गया। फिर पंचामृत से स्नान कराया गया।

हैदराबाद में जबरदस्त सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर तेलंगाना के हैदराबाद स्थित रवींद्र भारती सभागार में जन्माष्टमी के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। युवा कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी कथाओं पर नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां दीं, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

Shri Krishna Janmashtami Celebration of Kanha's birth across the country News In Hindi

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम – फोटो : PTI

कानपुर में श्री राधाकृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जेके मंदिर (श्री राधाकृष्ण मंदिर) में जन्माष्टमी पर विशेष पूजा और सजावट की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन किए और भजन-संध्या में भाग लिया।

Shri Krishna Janmashtami Celebration of Kanha's birth across the country News In Hindi

भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम – फोटो : PTI

राजकोट में लगा बड़ा जन्माष्टमी मेला
वहीं गुजरात के राजकोट में रेस कोर्स ग्राउंड पर जन्माष्टमी के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। झूलों, झांकियों, और खाने-पीने के स्टालों से पूरा मेला बच्चों और परिवारों से गुलजार रहा। जन्माष्टमी के इस पर्व पर पूरे देश में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। मंदिरों में पूजा-पाठ, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह ने इस पर्व को और भी खास बना दिया।

Gorakhpur News: जन्मे कृष्ण कन्हाई…बधाई हाे बधाई

Gorakhpur News : Krishna Kanhaiya was born... Congratulations, Congratulations

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्री कृष्ण के जन्म के दौरान जलकल परिसर में लगी भीड़।

शहर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सजी झांकी, रात 12 बजे हुआ भगवान का जन्मोत्सव

गीता वाटिका, इस्कॉन मंदिर, जलकल, पुलिस लाइन व पीएससी आदि जगहों पर हुए कार्यक्रम व भजन-कीर्तन

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *