Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

विराट कोहली के बेंगलुरु स्थित पब पर FIR:लेट नाइट तेज आवाज में म्यूजिक बजाने का आरोप, अन्य पब्स के खिलाफ भी केस दर्ज

बेंगलुरु : बेंगलुरु में विराट कोहली के पब में देर रात तक तेज आवाज में म्यूजिक बजाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। विराट का One8 Commune पब एमजी रोड पर स्थित है।

डीजीपी सेंट्रल ने बताया कि पब सोमवार देर रात 1.30 बजे तक खुला था। बेंगलुरु में रात 1 बजे तक ही पब खोलने की परमिशन है। 3-4 अन्य पब के खिलाफ भी केस दर्ज किए गए हैं।

वन8 की बेंगलुरु ब्रांच को दिसम्बर 2023 में शुरू किया गया था। विराट ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बेंगलुरु उनका फेवरेट शहर है। दिल्ली और मुंबई के बाद वन8 की तीसरी ब्रांच के लिए उन्होंने बेंगलुरु को चुना था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *