Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

आओ अपने बेटे का मुंह देख लो…और इतना कह मां ने बेटे को मार डाला, जानिए गोवा हत्याकांड की दर्दनाक कहानी

गोवा : गोवा हत्याकांड में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गोवा में अपने ही बच्चे को मारने से पहले सूचना सेठ ने अपनी पति वेंकटरमन को एक के बाद एक छह मैसेज किए थे। उसने अपने पति को लिखा था कि वह अपने बच्चे से आकर मिल ले। उस दिन भी रविवार था लेकिन वह गोवा में थी और वेंकट रमन बेंगलुरु में था। इसी दिन उसे इंडोनेशिया जाना था ऐसे में वह गोवा नहीं जा पाया और फिर सूचना सेठ ने बच्चे को मार डाला। गोवा पुलिस ने अपनी पूछताछ में इसका खुलासा किया है।

गोवा पुलिस ने बताया है कि बेंगलुरु में एआई कंपनी की सीईओ सूचना सेठ ने अपने चार साल के बेटे की हत्या खांसी की दवा के ओवरडोज देकर की। गोवा पुलिस ने अपनी तहकीकात के बात इस बात को बल दिया है कि ओवरडोज के बाद ही सूचना ने तकिए या फिर किसी अन्य कपड़े से बच्चे का गला घोटा दिया है। सूचना सेठ जिस सर्विस अपार्टमेंट के कमरे में महिला रुकी थी वहां से एक बड़ी और एक छोटी खांसी के दवा की बोतल मिली है। इस बात का संकेत मिल रहा है कि इसका इस्तेमाल अपराध में किया गया है।

गोवा पुलिस ने बताया है कि ऐसी पूर्ण आशंका है कि आरोपी ने अपराध से पहले बच्चे को दवा की भारी खुराक दी और फिर सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी। पोस्टमार्टम में साफ है कि बच्चे ने कोई संघर्ष नहीं किया। गौरतलब है कि पति से अलग हो चुकी सीईओ सूचना सेठ ने बच्चे की कस्टडी की लड़ाई को लेकर सोमवार को अपने चार साल के बेटे की हत्या कर दी। होटल स्टाफ , कैब चालक की सतर्कता से गोवा पुलिस ने उसे चित्रदुर्ग से गिरफ्तार किया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *