Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

टिकैत ने पहलवानों को गंगा में मेडल बहाने से रोका, सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम

नई दिल्ली : भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीेजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली में जंतर मंतर पर करीब एक महीने से धरना दे रहे पहलवानों को वहां से हटाने दिया गया है। इसके बाद पहलवानों ने हरिद्वार में अपने मेडल गंगा नदी में प्रवाहित करने के बाद इंडिया गेट पर आमरण अनशन करने का ऐलान किया था।

पहलवान मंगलवार शाम को हरिद्वार में स्थित हर की पौड़ी पर पहुंच गए थे। किसान नेता नरेश टिकैत हरिद्वार पहुंचे और पहलवानों को समझाया। नरेश टिकैत ने पहलवानों को गंगा में मेडल बहाने से रोका और सरकार को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है। हर की पौड़ी पर मौजूद विनेश फोगाट और साक्षी मलिक आंखों में आंसू लिए दोनों गंगा किनारे सिर पकड़कर रोती हुई नजर आई।

किसान नेता नरेश टिकैत हरिद्वार पहुंचे। यहां पहलवान गंगा नदी में अपने पदक विसर्जित करने के लिए जमा हुए थे। उन्होंने पहलवानों से मेडल लिए और पांच दिन का समय मांगा। किसान नेता नरेश टिकैत ने पहलवानों को मेडल गंगा में बहाने से रोक दिया है। खिलाड़ी अब वापस लौट रहे हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि पूरा देश स्तब्ध है। पूरे देश की आंखों में आँसू हैं। अब तो प्रधानमंत्री को अपना अहंकार छोड़ना चाहिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *