Breaking
Sat. Apr 4th, 2026

लड़की ने लड़के को जड़ा जोरदार थप्पड़, दिल्ली मेट्रो में बवाल का वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। आए दिन यहां यात्रियों के बीच अभद्र व्यवहार और अश्लीलता से भरे वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं। लोग भी इनकी जमकर आलोचना करते हैं लेकिन फिर भी मेट्रो में ऐसी घटनाएं बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच दिल्ली मेट्रो में लड़का और लड़की की लड़ाई का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद गुस्से में आकर लड़की ने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि मेट्रो में ये सब अब यह रोज की बात है।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का सीट पर बैठा हुआ है, जबकि एक लड़की उसके सामने खड़ी नजर आ रही है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस होती है और इस दौरान गुस्से में आकर लड़की ने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। बस इसके बाद क्या था, दोनों के बीच बहस और बढ़ गई। इसके बाद दोनों के बीच बचाव के लिए लोग आते हैं और लड़का और लड़की को अलग किया जाता है। लड़ाई के दौरान लड़का कहता है कि हाथ कैसे लगाया इसने, इस पर लड़की कहती है तूने ऊंची आवाज में बात की। लड़की कहती है कि तेरे मुंह पर चांटा मारकर मुझे शांति मिली। इस पर लड़की कहता है यहीं संस्कार मिले हैं तुझे। मेट्रो की इस लड़ाई को देखकर सभी दंग रह जाते हैं।

https://www.instagram.com/reel/Cy-NghHLD-W/?utm_source=ig_embed&ig_rid=19ff2fed-dea8-425c-9af7-13b701e0026a

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *