Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

नीरज चोपड़ा पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई:वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 88.77 मीटर जेवलिन थ्रो किया, फाइनल में बनाई जगह

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में जारी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल कर दिया है। चोपड़ा ने अपने पहले ही थ्रो में सीधे फ़ाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने 88.77 मीटर जैवलिन फेंकते हुए फाइनल में क्वॉलिफाइ किया। यह उनका इस सीजन का बेस्ट और करियर का तीसरा बेस्ट थ्रो रहा।

चोपड़ा 88.77 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर हैं। दूसरे स्थान पर 82.39 मीटर थ्रो के साथ जर्मनी के जूलियन वेबर हैं। भारत के मनु डीपी अपने तीन प्रयास के 78.10मीटर, 81.31मीटर और 80.83मीटर रहे। वह 81.31 मीटर के अपने बेस्ट थ्रो के साथ तीसरे स्थान रहे। वह क्वॉलिफाइ मार्क को हासिल नहीं कर सके। फाइनल के लिए ऑटोमेटिक क्वॉलिफिकेशन मार्क 83 मीटर है।

भारत ने आज तक इस टूर्नामेंट में गोल्ड नहीं जीत सका है। 2003 में लॉन्ग जंपर अंजू बॉबी जॉर्ज ने ब्रॉज मेडल अपने नाम किया था, जबकि पिछली बार नीरज चोपड़ा को सिल्वर मिला था। इस बार वह अपने मेडल का रंग बदलना चाहेंगे। बता दें वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के जैवलिन थ्रो के इवेंट में कुल 37 एथलिट्स ने भाग लिया है। इन एथलिट्स को दो ग्रुप, ए और बी, में बांटा गया है। नीरज चोपड़ा ग्रुप-ए में हैं। इमें से 12 खिलाड़ी फाइनल के लिए जिनके मुकाबला 27 अगस्त को होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *