Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

सीमा हैदर पर बोलीं सचिन की वायरल पड़ोसन, जो…

नोएडा : पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर आजकल चर्चे में है। हालांकि, जब से सचिन की पड़ोसन ने दोनों की लव स्टोरी के बारे में मीडिया के सामने अपनी राय रखी है वो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। सचिन को लप्पू और झींगुर बताने वालीं पड़ोसन मिथिलेश भाटी के इस डायलॉग के तरह-तरह के मीम्स, गाने और अब तो रैप भी बन रहे हैं। पड़ोसन भाभी पर सचिन और सीमा के वकील ने लीगल एक्शन लेने की बात कही थी।

इंडिया टुडे ग्रुप के रिपोर्ट के अनुसार, सचिन और सीमा हैदर के वकील एपी सिंह की तरफ से लीगल एक्शन लेने वाली बात पर मिथिलेश भाटी ने सफाई दी है। कहा, ‘मैंने किसी की बॉडी शेमिंग शुरू नहीं की। मैं बस एक शेविंग जानती हूं और वह है ढ़ाढी बनाने की शेविंग। लोग मुझे भी लप्पी बोल देते हैं, पर मुझे बुरा नहीं लगता है। गांव में जिसकी टांगें पतली-सी होती हैं, उसको लप्पू-सा या सरकंडा-सा कह देते हैं। इसमें कोई अपमान करने जैसी कोई बात नहीं है। मैं अपने बच्चों को भी ऐसे ही बोल देती हूं। मेरे मुंह में जो आया था, मैंने वही बोल दिया।’

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *