Breaking
Thu. Apr 2nd, 2026

अब बदल जाएगा सिम कार्ड से लेकर UPI ID सहित ये नियम, सीधा करेंगे आपकी जेब पर असर

दैनिक उजाला, बिज़नेस डेस्क : हर महीने की पहली तारीख को कई छोटे बड़े नियमों में बदलाव होता है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। आज से साल की अंतिम महीना दिसंबर शुरू हो रहा है। इस महीने में भी बहुत सारे बदलाव हो रहे है। दिसंबर की पहली तारीख से ही कई नए बदलाव और नियम लागू हो रहे है। इसमें सिम कार्ड, जीवन प्रमाण पत्र, यूपीआई आईडी, रेगलिया क्रेडिट कार्ड सहित कई नियमों में बदलाव किया जा रहा हैं। इन सभी का आपकी जेब और जिंदगी दोनों पर असर पड़ने वाला है। तो चलिए जानते है आज यानी एक दिसंबर से कौन कौन से नियमों में बदलाव होने जा रहा है।

दिसंबर की पहली तारीख से देश में सिम कार्ड को खरीदने और बेचने से जुड़े नए नियम लागू हो रहे हैं। पहले सिम खरीदना और बेचना बहुत आसान था। लेकिन अब नियम सख्त कर दिए गए है। पहले लोग एक आईडी पर कई सिम एक साथ खरीद लेते थे, लेकिन अब 1 दिसंबर से एक आईडी पर लिमिटेड संख्या में ही सिम खरीदने सकेंगे। इसके अलावा सिम कार्ड बेचने वालों को रजिस्ट्रेशन कराने और सिस्टम में शामिल होने से पहले KYC प्रोसेस पूरा करना अनिर्वाय हो गया है।

दिसंबर से UPI ID बंद होने जा रही है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने सभी पेमेंट एप को निर्देश दिया है कि जिनकी UPI ID बीते एक साल से एक्टिव नहीं उन्हें तुरंत बंद कर दिया जाए। यह आदेश एक दिंसंबर 2023 से लागू हो गया है। ऐसी आईडीज़ पर इनवर्ड ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएगा यानी फंड नहीं आ पाएगा, लेकिन पेमेंट कर सकेंगे

पेंशन से जुड़ा भी बड़ा बदलाव हुआ है। 80 साल से ज्यादा के रिटायर नागरिकों को 30 नवंबर तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कराना था। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया है तो उनकी पेशन रूक जाएगी। हालांकि अगले साल 31 अक्टूबर से पहले सर्टिफिकेट जमा करवा सकते है। इसके बाद पेंशन फिर से शुरू कर दी जाएगी और बकाया भी मिल जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *