Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

ईशा अंबानी के जुड़वा बच्चों की बर्थडे पार्टी में पहुंचते ही शाहरुख खान का हुआ हैरान कर देने वाला Welcome, हाथों में पकड़ा दिया सांप

दैनिक उजाला, नेशनल डेस्क: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल के जुड़वां बच्चे हाल ही में एक साल के हुए जिस पर मुंबई में ग्रैंड पार्टी रखी गई। इस दौरान कई बड़े सेलेब्स भी पहुंचे।

ईशा और आनंद के जुड़वा बच्चों कृष्णा और आदिया के पहले जन्मदिन के खास मौके पर एक शानदान पार्टी रखी गई। 18 नवंबर को दोनों बच्चे एक साल के हो गए। इस दौरान सुपरस्टार शाहरुख खान भी पहुंचे। उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शाहरुख खान अनंत अबानी के साथ नजर आ रहे हैं।

वीडियो में अनंत अंबानी पार्टी में शाहरुख खान के आते ही उनके पास जाते हैं और उनके हाथों में एक सांप पकड़ा देते हैं। हालांकि सांप को पकड़ते हुए शाहरुख बिल्कुल भी नहीं घबराते और वह सांप के साथ एंजॉय करने लगे। इतने में शाहरुख खान के कंधों पर एक और सांप रख दिया जाता है. लेकिन किंग खान के चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं आती।

शाहरुख खान के अलावा इस पार्टी में कैटरीना कैफ, करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे, आदित्य रॉय कपूर और करण जौहर ने अपने दोनों बच्चों के साथ शिरकत की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *