दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया।
इस मुकाबले की चर्चा सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी खूब हुई। खासकर ईशान किशन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की गई। इतना ही नहीं जब ईशान बैटिंग कर रहे थे, उस दौरान से लेकर अब तक पाकिस्तान में गूगल पर सबसे ज्यादा उन्हें सर्च किया जा रहा है।
गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, मैच के दौरान और उसके बाद ‘ईशान किशन की उम्र’, ‘बैकग्राउंड’, ‘हाइट’, ‘गर्लफ्रेंड/वाइफ, ‘फैमिली’ और ’रिलीजन’ जैसे कीवर्ड्स तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। यहां तक ईशान किशन की संपत्ति कितनी है और ‘उनकी नेटवर्थ क्या है’ जैसे सवालों के जवाब भी जमकर खोजे गए।
सोशल मीडिया पर उनकी बल्लेबाजी को लेकर कई सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। पाकिस्तान के यूजर्स ने ईशान किशन की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “सवा 5 फीट का लड़का पूरी टीम पर भारी पड़ गया।”

गूगल ट्रेंड्स के मुताबिक, पाकिस्तानी यूजर्स में उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी दिलचस्पी दिखी, जिसके बाद ईशान की पर्सनल लाइफ को लेकर सर्च किया गया।
गूगल पर सर्च- ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन?
गूगल ट्रेंड्स के अनुसार ‘ईशान किशन की गर्लफ्रेंड कौन है?’ यह सवाल खूब ट्रेंड करता रहा। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत में ईशान के दादा राम अनुग्रह पांडेय ने जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया का नाम बताया था। कहा था कि ईशान की पसंद, हमारी पसंद है।
उनकी पारी का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सरहद पार भी लोग उनकी प्रोफाइल और निजी जिंदगी के बारे में जानने को उत्सुक दिखे।

ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं। वे पेशे से मॉडल हैं और जयपुर की रहने वाली हैं।
शोएब अख्तर ने कहा- मैच के हीरो ईशान किशन
ईशान के शानदार प्रदर्शन की वजह से इंडिया टीम ने पाकिस्तान को 61 रन से हरा दिया था। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत थी। ईशान की इस जोरदार पारी की चर्चा पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खूब हुई।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर भी ईशान किशन की बैटिंग के मुरीद हो गए। उन्होंने कहा-

इस बात को स्वीकार करना पड़ेगा कि जहां इतने बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, वहां ईशान ने कमाल का खेल दिखाया। हम बाकी खिलाड़ियों की बात करते रहे, अभिषेक शर्मा की बात करते रहे, लेकिन मैच के हीरो ईशान किशन ही रहे। 
पाकिस्तान के पत्रकार शहजार इकबाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ‘दो महीने पहले तक टी 20 वर्ल्ड कप के लिए ईशान किशन प्लान का हिस्सा भी नहीं थे, लेकिन अब उन्होंने भारत के लिए पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक की हालत खराब कर दी। क्या कमाल का कमबैक है।’
वहीं, पाकिस्तान के खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार ने X पर लिखा, ‘अब तमाम मुश्किलों का सामना करने के बाद ईशान किशन एक बेहतर क्रिकेटर बन गए हैं। ईशान को खुद को गहराई से समझना पड़ा और नए सिरे से पहचानना पड़ा।’
#ishankishan #indianteam #india #ishan #kishan #cricketerindia #cricketindia

