- राष्ट्रपति भवन में पुतिन का स्वागत, 21 तोपों की सलामी:गार्ड ऑफ ऑनर मिला
नई दिल्ली : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों की सलामी से स्वागत हुआ। इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुछ ही देर में वे राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। पुतिन के साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है।
मोदी और पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली हैं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में होगी। दोनों नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लग सकती है।

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के रूसी भाषा में लिखी गीता भेंट की।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन, मोदी के साथ लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पहुंचे।

पीएम मोदी और पुतिन प्रधानमंत्री आवास पर मुस्कुराते दिखे। PM ने इसकी फोटोज शेयर कीं।

मोदी और पुतिन एक ही टोयोटा SUV में साथ सफर करते नजर आए। PM मोदी ने यह तस्वीर अपने एक्स अकाउंट पर शेयर की।

एयरपोर्ट से PM आवास के लिए निकलते समय राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री बातचीत करते नजर आए। दोनों ही मुस्कुराते दिखे।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का रेड कार्पेट बिछाकर स्वागत किया गया।

पीएम मोदी ने पुतिन को एयरपोर्ट पर रिसीव किया। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया।

