Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

नीतीश कुमार बोले, मर जाना कबूल, भाजपा संग जाना मंजूर नहीं

पटना : बिहार की राजनीति का बाजार गरम है। बयानों की बाढ़ आ गई है। इधर बयान जारी हुआ नहीं उधर से जवाब हाजिर है। विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी बयान पर पलटवार करते हुए बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, हम मर जाएंगे, लेकिन भाजपा के साथ अब कभी नहीं जाएंगे। सोमवार को पटना में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, बापू तो सबको बचा रहे थे, सबको साथ लेकर चलते थे। इसलिए तो उनकी हत्या हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि, बापू क्या चाहते थे, ये किसी को नहीं भूलना है। ये लोग (भाजपा) जितना भी भूलवाना चाहें, झगड़ा करवाना चाहें, भूलना नहीं है। हमें तो मर जाना कबूल है उनके साथ जाना कबूल नहीं है। भाजपा के साथ जाने का सवाल की पैदा नहीं होता।

नीतीश कुमार ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि, अभी चुनाव तो होने दीजिए, सब पता चल जाएगा। उन्हे बिहार के बारे में कुछ मालूम है? हमें अल्पसंख्यक का भी वोट मिला, अब भाजपा सब भूल गए कि वोट कैसे मिला था। इस बार हमें ही हराकर हमारा ही वोट लेकर जीत गए और अब बोल रहे हैं। हम तो अटल-आडवाणी के पक्ष में थे, अब ये लोग जो आ गए हैं सब कुछ बदल रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *