Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

एनके ग्रुप ने मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

मथुरा : एनके ग्रुप के संस्कार सिटी में 75वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ ध्वजा रोहण कर मनाया गया। ग्रुप के निदेशक एवं जीएलए विश्वविद्यालय के चीफ फाइनेंस ऑफीसर विवेक अग्रवाल ने ध्वजा रोहण किया।

निदेशक विवेक अग्रवाल ने कहा कि दुनियां में भारत देश की ताकत बढ़ी है। इसलिए और हम सभी का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। अपने देश की छवि को विश्व में उच्च स्तर पर जो पहचान मिली वह भारतीयों के पूर्ण प्रयासों का ही प्रतिफल है। गणतंत्र दिवस का दिन सबसे बेहतर दिन है। इस पर्व पर हमें अपने देश के वास्तविक अर्थ, स्थिति, प्रतिष्ठा और सबसे जरूरी मानवता की संस्कृति को संरक्षित करने के लिए प्रतिज्ञा करनी चाहिए।

इस अवसर पर सौरभ कसेरा, मनोज, राहुल एवं समस्त एनके ग्रुप परिवार मौजूद रहा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *