Breaking
Sat. Mar 14th, 2026

एक दुःख – एक सुख: आगरा का लाल राजौरी में शहीद, मथुरा में ब्रज रज महोत्सव में शामिल होंगे PM मोदी

  • आगरा का लाल राजौरी में शहीद:बेसुध मां रोते-रोते यही कह रही…बेटे ने जल्द मिलने का वादा किया था

मथुरा : आगरा मंडल से एक दुःख और एक सुख की खबर आ रही है। यहां मथुरा से करीब से 59 किलोमीटर दूर आगरा के लाल कैप्टन शुभम गुप्ता रजौरी में आतंकवादियों के साथ हुए एनकाउंटर में बुधवार को शहीद हो गए हैं। उनकी शहादत की सूचना मिलते ही घर पर कोहराम मच गया। पिता बसंत गुप्ता के पास फोन आया, फोन पर खबर सुनते ही उनकी आंखों से आंसू निकल पडे़। मोबाइल हाथ से छूट गया। बेसुध होकर बैठ गए। थोड़ी देर में पूरे शहर में शहादत की खबर फैल गई। उधर मथुरा में आयोजित ब्रज रज महोत्सव में भारत देश के प्रधानमंत्री मोदी और CM योगी शामिल होंगे।

विदित रहे कि मथुरा में कई दिनों से ब्रज रज महोत्सव का कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जा रहा है। जहाँ तमाम दर्शक इस महोत्सव के साक्षी बन रहे हैं। वहीं सांसद हेमा मालिनी के आमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रज रज महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण स्वीकार किया था। इधर आगरा गमगीन है, उधर आगरा मंडल मथुरा जिले में प्रधानमंत्री का आगमन एक सुख की घडी है। आगरा वासी टकटकी लगाकर गम मना रहे हैं कि इधर ढांढस बांधने कोई तो शामिल होगा।

शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के पिता बसंत गुप्ता जिला शासकीय अधिवक्ता है। दीवानी में जब उनके बेटे के शहीद होने की खबर आई तो शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत भारद्वाज ने बताया कि अधिवक्ता बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।
युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया कि शुभम गुप्ता पिता के साथ कुछ समय पहले दीवानी आए थे। उनसे युवा अधिवक्ताओं ने मुलाकात की थी। वह बहुत ही हंसमुख थे। सभी अधिवक्ता उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *