Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

ऑपरेशन ब्लूस्टार की बरसी : स्वर्ण मंदिर में कट्टरपंथियों का जमावड़ा

अमृतसर : आज ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इस मौके पर अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में बड़ी संख्या में कट्टरपंथी शामिल हुए। यहां सुबह से कट्टरपंथी जमा होने लगे थे। ये कट्टरपंथी हाथों में जनरैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर लिए खालिस्तानी नारे लगाते भी दिखे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें पंजाबी में खालिस्तानी समर्थक नारेबाजी होती नजर आ रही है। सिख कट्टरपंथी समूह दल खालसा ने वर्षगांठ मनाने और खालिस्तान के समर्थन में शहर में एक रैली का आयोजन किया। अमृतसर बंद का आह्वान करने वाले कट्टरपंथी संगठन के साथ पंजाब भर में कड़ी सुरक्षा देखी गई है। इधर अकाल तख्त ने एसजीपीसी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि ऑपरेशन ब्लूस्टार की वर्षगांठ के दौरान स्वर्ण मंदिर की पवित्रता भंग न हो।

इधर अकाल तख्त के कार्यवाहक जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के निजी सहायक जसपाल सिंह ने एसजीपीसी के सचिव को लिखा है कि स्वर्ण मंदिर की पवित्रता को ध्यान में रखते हुए तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी जोगिंदर सिंह के हस्ताक्षर से पारित प्रस्ताव को अकाल तख्त के निर्देशानुसार पूरी तरह लागू किया जाए।

मालूम हो कि ऑपरेशन ब्लूस्टार अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में छिपे जरनैल सिंह भिंडरावाले के नेतृत्व वाले उग्रवादियों को बाहर निकालने के लिए दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश पर एक सैन्य कार्रवाई थी। ऑपरेशन ब्लूस्टार 1 और 6 जून, 1984 के बीच किया गया था। इसमें 493 लोगों की जान चली गई थी, धर्मस्थल और परिसर क्षतिग्रस्त हो गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *