Breaking
Fri. Feb 20th, 2026

ओलिंपिक में 2 मेडल जीतने वाली मनु भाकर भारत लौटीं:दिल्ली एयरपोर्ट पर माता-पिता ने माथा चूमा, गले लगाया; कोच के साथ खुली गाड़ी में निकलीं

दैनिक उजाला, स्पोर्ट्स डेस्क : पेरिस ओलिंपिक की डबल मेडलिस्ट मनु भाकर बुधवार सुबह भारत लौट आईं। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट से बाहर आते ही माता-पिता ने गले लगाकर उनका माथा चूम लिया। मनु के साथ उनके कोच जसपाल राणा का भी जोरदार स्वागत हुआ।

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली मनु ने विमेंस इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल में और मिक्स्ड इवेंट में सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज जीते थे। वे एक ही ओलिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय हैं। देश लौटने पर मनु ने कहा ‘मैं बेहद खुश हूं कि इतना प्यार मिल रहा है।’

फैंस ने लगाए भारत माता की जय के नारे

मनु भाकर के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर आए दिल्ली के केदार ने कहा कि हमें बहुत खुशी है कि हमारे देश की बेटी एक साथ दो-दो मेडल लाई है। इसके साथ ही एक और व्यक्ति भारत माता की जय के नारे लगाते हुए कहता है कि हमारे देश की महिला ने अवार्ड जीता यह हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। इन सारे मेडल्स में सबसे ऊपर मनु का नाम है। अभी एक और खुशखबरी है कि मंगलवार रात को रेसलिंग के फाइनल में प्रवेश करने वाली विनेश फोगाट भी महिला हैं। उनका भी पदक अब पक्का हो गया है।

जल्‍द पेरिस के लिए रवाना होंगी मनु
बता दें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक निशानेबाजी में भारत के नाम दो मेडल जीते हैं। वह अब पेरिस ओलंपिक के समापन समारोह में भारत की नुमाइंदगी करेंगी। जल्‍द ही वह पेरिस के लिए फिर से रवाना होंगी। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में दो कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम वैश्विक मंच पर बढ़ाया है। इसी तरह से वे दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज बनी हैं। इसके बाद मनु ने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल में एक कांस्य पदक भी जीता।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *