Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

परिवार पर दुखों का पहाड़: उधर उत्तराखंड टनल में फंसा है बेटा, इधर 2 भाइयों की हादसे में मौत

  • उत्तराखंड टनल में जिंदगी गिन रहा घर का बेटा, 2 भाइयों की एक्सीडेंट में मौत

रांची : झारखंड में रामगढ़ जिले के चुट्टूपालू घाटी में सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। घाटी में ट्रेलर, ट्रैक्टर, वैगन आर कार और इनोवा कार में टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर के चालक और दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों में शामिल दो युवक उत्तराखंड टनल हादसा में फंसे मजदूर राजेंद्र बेदिया और सुकराम बेदिया के चहेरे भाई हैं। 24 वर्षीय दिनेश बेदिया का भाई राजेंद्र बेदिया उत्तरकाशी के टनल में फंसा है, जबकि 27 वर्षीय शंकर बेदिया के चचेरे भाई सुकराम बेदिया भी सुरंग में फंसे हैं। दिनेश बेदिया का दो बेटा और एक बेटी है। जबकि शंकर बेदिया का एक पुत्र है, जो अभी काफी छोटा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह तीन वाहनों से टकराया गया। इसके बाद ट्रेलर सड़क किनारे एक गड्ढे में जाकर पलट गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक शख्स ट्रैक्टर में फंस गया था, जिसे काफी मुश्किल के बाद बाहर निकाला जा सका।

सड़क हादसे के बाद रांची-पटना एनएच-33 पूरी तरह से जाम हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस जाम को हटाने के प्रयास में जुटी है। सड़क जाम हो जाने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पीसीआर वैन, घाटी के रास्ते गुजरने वाली गाड़ियों को रोककर पैसा लेती है। सुबह भी उसी रास्ते से होकर गुजरने वाले ट्रैक्टर को पीसीआर वैन ने पैसे वसूलने के लिए रोका। इसी दौरान ट्रेलर ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। इसी दौरान दो कारें भी पीछे से आ गई, जिससे चारों गाड़ियां आपस में टकरा गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *