Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

यूपी की 12 विभूतियों को पद्मश्री सम्मान, मुख्यमंत्री योगी बोले- हमें आप सभी पर गर्व

  • मुख्यमंत्री ल‍िखा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार के अंतर्गत पद्म श्री सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियों को हार्दिक बधाई!

लखनऊ : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इनमें यूपी की 12 विभूतियां भी शामिल हैं, जिन्हें पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ने सभी को बधाई दी है।

सीएम योगी ने एक्‍स पर ल‍िखा, ”प्रतिष्ठित ‘पद्म पुरस्कार’ के अंतर्गत ‘पद्म श्री’ सम्मान हेतु घोषित हुईं उत्तर प्रदेश की 12 विभूतियों को हार्दिक बधाई! इन विभूतियों ने कला, साहित्य, विज्ञान, स्वास्थ्य व खेल क्षेत्रों में अपने असाधारण और उत्कृष्ट योगदानों से विश्व में भारत को गौरवभूषित किया है। हमें आप सभी पर गर्व है।”

विज्ञान एवं अभियांत्रिकी के क्षेत्र के लिए राम चेत चौधरी, चिकित्सा क्षेत्र में आरके धीमान व राधेश्याम पारीक, साहित्य के लिए राजाराम जैन और नवजीवन रस्तोगी तथा खेल के लिए गौरव खन्ना को पद्मश्री पुरस्कार दिया जाएगा।

वहीं, कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए खलील अहमद, सुरेंद्र मोहन मिश्रा, गोदावरी सिंह, उर्मिला श्रीवास्तव, नसीम बानो तथा बाबू राम को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पद्म विभूषण और पद्म भूषण श्रेणी में उत्तर प्रदेश से कोई नाम शामिल नहीं है। यह पुरस्कार हर वर्ष मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति प्रदान करते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *