Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

बिहार के बजट में नौकरियों की भरमार

पटना : बिहार में आज फरवरी के अंतिम दिन वित्त मंत्री विजय चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए राज्य का बजट पेश किया। बजट में रोजगार पर मेन फोकस है। नीतीश-तेजस्वी सरकार के 10 लाख रोजगार वाले वायदे को पूरा करने की ओर एक बड़ी लकीर बजट में खींची गई। बजट में बीपीएससी, बीएसएससी और बीटीएससी के जरिए 90 हजार पदों पर नई भर्तियां लाने की घोषणा की गई है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं पर भी कई घोषणाएं की गई।

वित्त मंत्री विजय चौधरी ने 2 लाख 61 हजार 885 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि 10 सालों में बजट का आकार 3 गुना बढ़ा है। बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 10.98 फीसदी रही। जब कि देश की आर्थिक वृद्धि दर 6 फीसदी रही। देश दुनिया में बिहार की स्थिति बहुत अच्छी है।

वित्त मंत्री इस बार लाल रंग की जगह काले रंग का सूटकेस लेकर विधानसभा पहुंचे। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि देश दुनिया में बिहार की स्थिति बहुत अच्छी है। बहुत जल्द हम नंबर 1 पर होंगे। हम सीमित संसाधनों में भी बाकी राज्यों से बेहतर काम कर रहे हैं। हमारी विकास दर हमेशा 10 से ऊपर ही रहने वाली है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *